उत्तराखंड में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे में नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर दर्ज होंगे मुक़दमे

Untitled 12 copy 14

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े से दिव्यांग कोटे की नौकरियां हासिल करने के मामले में आरोपी शिक्षकों पर मुकदमे दर्ज होंगे। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। वे कार्रवाई की रिपोर्ट दिव्यांगजन कमिश्नर कोर्ट के अलावा शिक्षा निदेशालय को भी भेजेंगे। इन शिक्षकों के खिलाफ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसमें प्रावधान है कि धोखाधड़ी से दिव्यांग कोटे का लाभ लेने वाले लोगों को दो वर्ष तक के कारावास या एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

औचक निरीक्षण के लिए जेलों का चयन करेगा कारागार मुख्यालय

शिक्षा विभाग में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों पर काफी लोगों ने धोखाधड़ी से नौकरी हासिल की। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने दोनों मंडलों के अपर निदेशक (माध्यमिक) को अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट दिव्यांगजन कमिश्नर कोर्ट को भेजने के आदेश दिए हैं। बेंचमार्क दिव्यांगता की श्रेणी में वह व्यक्ति आते हैं, जिन्हें राज्य चिकित्सा परिषद के प्राधिकारी की ओर प्रमाणित 21 तरह की दिव्यांगताओं में से कोई एक है। साथ ही उनकी विकलांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड के 15 और स्कूलों को मिली PM की मंजूरी

शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों से नौकरी के मामले में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि ये सभी नियुक्तियां अलग-अलग समय पर हुई हैं और इनमें कुछ नियुक्तियां तो राज्य बनने से पहले हुई थीं, ऐसे में सवालों के घेरे में कई अफसर आ रहे हैं। फिलहाल आरोपी शिक्षकों के जवाब का इंतजार है, जिन पर धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने का आरोप है और विभाग ने इन्हें जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अभी तक मामले में सिर्फ ऐसे शिक्षकों को लेकर सवाल उठ रहे थे, अब इन शिक्षकों ने किस तरह से दिव्यांग प्रमाण पत्र हासिल किए और कैसे इनकी जांच हुए बगैर नियुक्तियां पा लीं, इसे लेकर भी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।

Spread the love

गुलिस्तान-ए-इरम
homeslider State Uttar Pradesh

गुलिस्तान-ए-इरम कहीं किसी कोठी की दीवारों ने शाही हंसी सुनी है, तो उन्हीं दीवारों ने साजि़शों की फुसफुसाहटें भी

गुलिस्तान-ए-इरमः लखनऊ के दिल में छिपी एक ‘जन्नत’ की कहानी यहां के खंडहर भी खामोश नहीं होते, वे बस बोलने का इंतज़ार करते हैं कभी लखनऊ की विरासत छुपाकर रखती थी यह कोठी, आज है वीरा लखनऊ। गुलिस्तान-ए-इरम कभी सिर्फ एक कोठी नहीं थी। यह लखनऊ की बौद्धिक आत्मा, उसकी शाही महत्वाकांक्षाओं और उसकी नाज़ुक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More