मसूरी में पहाड़ से गिरी कार, ड्राइवर घायल

Accident NayaLook

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार ड्राइवर को काफी चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सुबह करीब 8.45 बजे की बताई जा रही है। सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे नीचे की ओर बने सड़क प्लेटफॉर्म पर गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्‍पताल भिजवाया। कार चालक की हालत सामान्य है पर उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड का रहने वाला है। युवक ने बताया कि कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, राजवीर के जीभ पर हल्की कट की चोट, कमर पर चोट, तथा शरीर पर घिसरन के निशान हैं। हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस की प्राथमिक जांच में वाहन के फिसलने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर सुरक्षा बैरियर मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

Raebareli Road Accident
Crime News Uttar Pradesh

पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के पास हादसा Raebareli Road Accident : लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली जिले के बछरावां थाना के खैरहनी चौराहे के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 5 में से सिपाही समेत तीन लोगों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, फोर्स तैनात Bulandshahr Firing : यूपी के बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद 15 मिनट तक फायरिंग होती रही, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार रात 9.30 बजे हुआ। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी के पहुंचते ही JE के घर मचा हड़कंप

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब बिजली कंपनी में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर (JE) के घर पर उनकी पत्नी पहुंच गई। महिला का दावा है कि वह अपने पति को भरण-पोषण से जुड़े न्यायालयीन मामले के […]

Spread the love
Read More