लाखामंडल के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा : धामी

Untitled 1 copy 31

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार जौनसार बावर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल लाखामंडल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने परंपरागत ढोल बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस बीच लाखामंडल के प्रचीन शिव मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल लाखामंडल के विकास को मास्टर प्लान बनाया जाएगा। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम व महासू देवता मंदिर हनोल की तर्ज पर लाखामंडल को विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में तीर्थाटन विकास के जरिये स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

शाम करीब साढ़े तीन बजे हेलीकाप्टर से लाखामंडल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार यहां के प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन पूजन कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। रुद्राभिषेक के दौरान उन्होंने विश्व शांति एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित कर उनका अभिवादन किया। कहा कि महादेव की इच्छा के बिना कुछ संभव नहीं है। महादेव की कृपा से उन्नति के द्वार खुलते हैं। राज्य के 13 चयनित टूरिस्ट डेस्टिनेशन में लाखामंडल भी शामिल है। इसे मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। इससे यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा। देश-विदेश के पर्यटक महादेव के दर्शन के लिए आएंगे। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक परंपरा को संरक्षित किया जा रहा है। सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य के सर्वांगीण विकास को सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राज्य हित में इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने को सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। राज्य में लैंड जेहाद व थूक जेहाद की रोकथाम को सख्त कानून बनाए गए हैं। राज्य ने सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर देश में स्थान बनाया है। सरकार ने 26500 युवाओं को उनकी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार रोजगार दिया है। उन्होंने यूसीसी का भी जिक्र किया।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More