साइबर अपराधियों का आतंक: जालसाजों ने ठगी के लिए DG टेलिकॉम को बनाया ढाल

Untitled 8 copy 27
  • चर्चित IPS आशुतोष पाण्डेय की फर्जी फेसबुक ID से जुड़े तीन हजार लोग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। IPS अफसरों को ढाल बनाकर ठगी करने वाले जालसाजों ने अब चर्चित IPS पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम आशुतोष पाण्डेय के नाम से फेसबुक ID बनाकर जाल फैलाया है। खास बात यह है कि चर्चित IPS आशुतोष पाण्डेय के ट्रेंड रिक्वेस्ट को लगभग तीन हजार लोगों ने एक्सेप्ट कर लिया, इनमें पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों की बड़ी संख्या है।

जालसाजों ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। पहले भी कई IPS अधिकारियों की फर्जी फेसबुक ID से ठगी का पर्दाफाश कर चुके संजय त्रिपाठी ने आशुतोष पाण्डेय की फर्जी फेसबुक आईडी को तुरंत ताड़ लिया। उन्होंने गहराई तक जाने के लिए रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। जालसाज ने तुरंत ही उन्हें मैसेज भेजकर खैर-खबर ली और अगले मैसेज में संजय त्रिपाठी से उनका मोबाइल फोन नंबर मांग लिया। साथ ही संदेश भेजा कि CRPF में उनका मित्र सुमित कुमार है। जिसका बाहर तबादला हो गया है। वह अपना घरेलू सामान तुरंत बेचना चाहता है कृपया उसकी मदद कर दीजिए।

संजय त्रिपाठी ने पहले भी कई IPS अधिकारियों की फर्जी फेसबुक ID  से ठगी में फर्जी CRPF अधिकारी सुमित कुमार का नाम इस्तेमाल किए जाने से वाकिफ थे। उन्होंने तुरंत उक्त फेसबुक ID से जुड़े लोगों को अलर्ट किया और आशुतोष पाण्डेय के भी नाम से फर्जी ID  बनाकर ठगी किए जाने की जानकारी दी है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More