बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधुओं को क्लीन चिट

Untitled 13 copy 15

देहरादून। चर्चित बिल्डर बाबा साहनी की आत्महत्या प्रकरण में SIT ने अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में गुप्ता बंधुओं पर लगे सभी आरोप निराधार पाए गए हैं। न्यायालय में दी गई रिपोर्ट के बाद गुप्ता बंधु पूरी तरह बरी हो गए हैं। दून के प्रसिद्ध बिल्डर संदीप उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में SIT ने गुप्ता बंधुओं को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस द्वारा अदालत में दायर फाइनल रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि अजय गुप्ता व अनिल पर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन तथा मनगढ़ंत थे।

मामला 24 मई को दर्ज हुआ था, जिसमें साहनी ने कथित तौर पर धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप लगाए थे। जांच के दौरान पुलिस को इन आरोपों के समर्थन में कोई सशक्त प्रमाण नहीं मिला। हाई कोर्ट के निर्देश पर यह फाइनल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की गई। इससे पहले साहनी ने 16 मई 2024 को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके दो दिन बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोप बेबुनियाद थे और तथ्यात्मक आधार पर किसी भी प्रकार का अपराध सिद्ध नहीं हुआ। SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद पूरा प्रकरण न्यायालय में निष्पादित माना जा रहा है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More