बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘मस्ती-चार’ का जादू

Untitled 12 copy 12

नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है ‘मस्ती चार’ के साथ, जो 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। शुरुआती आंकड़े सामने आने शुरू हो गए हैं, और हर किसी की नज़र इस बात पर टिकी है कि लंबे इंतजार के बाद आई इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैंनीलक रिपोर्ट के अनुसार ‘मस्ती चार ‘ ने अपने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि फिल्म की कहानी और किरदार न तो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सके, न ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाए। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।

मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को निराश किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी, नरगिस फखरी, तुषार कपूर, जेनिलिया डिसूजा, एल्नाज नोरोजी, रूही सिंह, शाद रंधावा और आफताब शिवदासानी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More