कमरे में कोयला जलाकर सो रहे चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत, इलाके में सनसनी

Untitled 17 copy 16
  • कानपुर की ऑयल फैक्ट्री में हुए हादसे का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र में फैक्ट्री के कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब फैक्ट्री कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी गई। कमरा खोलकर देखा गया तो चारों की लाश पड़ी मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है, कि चारों युवक बुधवार रात को कमरे में आग जलाकर सोए हुए थे। दम घुटने से उनकी मौत हुई है। मृतक युवकों की पहचान अयोध्या निवासी अमित वर्मा (32), देवरिया निवासी संजू सिंह (22), दौड़ अंसारी (28) और राहुल सिंह (23) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि ऑयल सीड मील में काम चल रहा था। वहां कुल 7 कर्मचारी मौजूद थे. इनमें से तीन बाहर चले गए थे। रात में चार युवकों ने खाना खाने के बाद कमरे के अंदर कोयला जलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कमरे में किसी प्रकार का वेंटिलेशन नहीं था

कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा हुई, जिसे चारों युवक धीरे-धीरे बिना महसूस किए इनहेल करते रहे। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की फॉरेंसिक जांच पूरी कर ली गई है। फैक्ट्री मालिकों से अनुरोध किया गया है, कि मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों को यथा संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में ऑयल सीड्स कंपनी प्लांट की है। यहां बने एक कमरे में बुधवार की रात को चार युवक आग जलाकर सो गए। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक चारों युवक कमरे से बाहर नहीं निकले तो फैक्ट्री के गार्ड और अन्य कर्मचारी कमरे पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद फैक्ट्री मालिक को इसकी जानकारी दी गई। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो चारों युवक मृत अवस्था में पड़े थे।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा […]

Spread the love
Read More