ट्रम्प प्रशासन का बड़ा ऐलान, फीफा विश्व कप टिकट धारकों को वीज़ा इंटरव्यू में मिलेगी प्राथमिकता

Untitled 10 copy 16

नई दिल्ली। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बैठक के बाद फीफा विश्व कप 2026 के टिकट धारकों को वीज़ा इंटरव्यू में प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है। फीफा के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए फीफा प्रायोरिटी अप्वॉइंटमेंट शेड्यूलिंग सिस्टम (फीफा पास) शुरू किया गया है, ताकि वीज़ा प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया जा सके। ट्रम्प प्रशासन द्वारा 2025 में लागू की गई कड़ी आव्रजन नीतियों के बाद यह सवाल उठ रहे थे कि इतने बड़े खेल आयोजन को उत्तर अमेरिका में आयोजित करना कितना उचित होगा। हालांकि, अब यह नई पहल अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की उपस्थिति बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

फीफा विश्व कप 2026 को अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको द्वारा 16 शहरों में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 कर दी गई है। इन्फेंटिनो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर के प्रशंसकों का अभूतपूर्व स्तर पर स्वागत करने के लिए तैयार है, और हम यह सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहे हैं कि फुटबॉल दुनिया को एकजुट करे। वीज़ा संबंधी चिंताओं के बावजूद टिकटों की मांग मजबूत बनी हुई है। फीफा के अक्टूबर चरण में अब तक 10 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका प्राथमिकता आधारित अपॉइंटमेंट दे रहा है ताकि फीफा विश्व कप के प्रशंसक जल्द से जल्द वीज़ा इंटरव्यू पूरा कर सकें। टूर्नामेंट नजदीक है, इसलिए अब आवेदन करने का सही समय है। हम इतिहास का सबसे सुरक्षित और शानदार विश्व कप कराने के लिए तैयार हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

ICC Ranking
Sports

ICC ODI Ranking में नेपाल के खिलाड़ियों का धमाका, रैंकिंग में बड़ा उछाल

ICC Ranking : ICC  की ताजा वनडे रैंकिंग जारी हो चुकी है और इस बार नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले सप्ताह बड़ी टीमों के बीच ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं खेले गए, जिसका फायदा एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को मिला। खासकर नेपाल के क्रिकेटरों […]

Read More
WTC Points Table
Sports

WTC Points Table में बांग्लादेश की लंबी छलांग, पाकिस्तान पहुंचा नीचे

WTC Points Table : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC की अंक तालिका में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरा मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान अब अंक तालिका में नीचे खिसक गया है, जबकि […]

Read More
Virat Kohli 
Sports

किंग कोहली का भावुक बयान, कहा- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Virat Kohli  : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने हाल ही में अपने क्रिकेट करियर, रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। वे पहले ही टेस्ट […]

Read More