केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज स्थित अपने आवास पर की जनसुनवाई

Untitled 22 copy 9
  • LIC अभिकर्ताओं ने सौंपा मांग पत्र, सैकड़ों फरियादियों की सुनी समस्या
  • जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व : पंकज चौधरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को अपने महराजगंज स्थित आवास पर जनसुनवाई करते हुए आम जनता की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग अपनी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के साथ पहुंचे। मंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात धैर्य पूर्वक सुनी और अधिकारियों को संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, आवास, बिजली आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन और विभिन्न शासकीय योजनाओं में पात्रता से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई लोगों ने व्यक्तिगत विवादों तथा लंबित सरकारी कार्यों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराईं।

मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित नहीं रहेगा। इस दौरान जीवन बीमा निगम (LIC) के अभिकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी मंत्री से मिला और मांग पत्र सौंपा। अभिकर्ताओं ने अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, सुधारों और नीतिगत अपेक्षाओं के बारे में मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। पंकज चौधरी ने उनके मांग पत्र पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को संबंधित स्तर पर भेजकर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि कुछ मामलों में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपनी भूमिका निभाई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है और यह जनसेवा एवं जनसंपर्क का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More