“उत्तराखंड के क्रांतिकारी” नामक पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Untitled 10 copy 15
  • सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण की पुस्तक “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” का लोकार्पण

देहरादून/लखनऊ। सुभारती समूह के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ. अतुल कृष्ण की नवीनतम पुस्तक “उत्तराखंड के क्रांतिकारी” नामक पुस्तक का भव्य लोकार्पण देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और अनसुने वीरों को समर्पित इस पुस्तक का लोकार्पण समारोह देहरादून के गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल झाझरा के संयुक्त तत्तवावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता दीपेन्द्र चौधरी, (भा.प्र.से.), सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल “देवज्ञ”, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) उत्तराखंड सरकार रहे। मुख्य अतिथि डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड के क्रांतिकारियों ने जिस त्याग, राष्ट्रभक्ति और साहस के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने इस पुस्तक को शोध, भावना और तथ्यकृतीनों का संतुलित और सार्थक संयोजन बताते हुए कहा कि यह कृति युवाओं के मन में राष्ट्रगौरव और आत्मसम्मान की नई ज्योति प्रज्ज्वलित करेगी।

डॉ. अतुल कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुस्तक केवल इतिहास का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि उन असाधारण वीरों की समर्पित स्मृति है, जिनके पराक्रम ने उत्तराखंड की पर्वतीय घाटियों में साहस और क्रांति की लौ प्रज्वलित की। उन्होंने कहा कि यदि यह कृति किसी एक युवा में भी राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास जगाने में सफल हो सके, तो यह उनका सबसे बड़ा पुरस्कार होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुस्तक में अनेक ऐसे अदृश्य नायक शामिल हैं जिन्हें इतिहास में वह स्थान नहीं मिला जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी थे। डॉ. अतुल इससे पहले भी कई पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं जो समाज में युवा पीढी को शिक्षा, सेवा, संस्कार तथा राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करती हैं। इनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों में प्रमुख हैं जीवन तरंगिनी-मेरी जीवन यात्रा (पांच खंडों में), राष्ट्र अनुभूति आदि हैं।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. कुशलानंद गैरोला प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत, स्वास्थ्य क्षेत्र, साहित्य और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर वरिष्ठ संकाय सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। वहीं मंच संचालन डॉ. राजेश तिवारी द्वारा किया गया जिसने कार्यक्रम के वातावरण को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सौंदर्य से परिपूर्ण कर दिया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि यह कृति उत्तराखंड के इतिहास की पुनर्स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह आने वाली पीढ़ियों को अपने वास्तविक नायकों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अतिथियों का सम्मान न्यासी यशवर्धन, अवनि कमल, अमित जोशी द्वारा सुभारती समूह की पारंपरिक विधि पादप भेंट कर के किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक गर्व से भरा यह आयोजन उत्तराखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पुनः केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास सिद्ध होगा। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रूपा हँसपाल, पुरुषोत्तम भट्ट, डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. लोकेश त्यागी, रितेश श्रीवास्तव तथा डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा।

Spread the love

Swimming pool
homeslider Uttar Pradesh

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

Swimming pool सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक के अंडरवियर में भूरे रंग का सांप घुसता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवक के दोस्त सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सावधानी से पकड़ […]

Spread the love
Read More
Yogi
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जुलाई में 35 करोड़ पौधे रोपित किया जाना प्रस्तावित

Yogi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व सशक्त नेतृत्व तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरूण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के0पी0 मलिक के मार्गदशन में प्रदेश में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ 2026 के अन्तर्गत 5.25 लाख से अधिक स्थलों पर माह जुलाई में […]

Spread the love
Read More
Samajwadi Party
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला: अखिलेश यादव

Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला। खाद, बीज, सिंचाई की कोई उपलब्धता नहीं है। श्री यादव ने कहा कि ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे नकली निकले। किसानों की रात-दिन की मेहनत के […]

Spread the love
Read More