महराजगंज के टेढ़ी घाट में लगी भीषण आग से एक परिवार को लगा गहरा सदमा

Untitled 1 copy 21
  • मौके पर पहुंचे समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के टेढ़ी घाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अड्डा बाजार क्षेत्र के समाजसेवी और जनप्रतिनिधि रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी भरपुरवा निवासी ने जो तत्परता दिखाई,उसने ग्रामीणों के बीच विश्वास और उम्मीद दोनों को मजबूत किया है।

देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…

टेढ़ीघाट गंगापुर गांव में शुक्रवार रात अचानक एक पशुशाला में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक गाय और उसका बछड़ा मौके पर ही जलकर मर गए जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने न सिर्फ घटना स्थल का जायज़ा लिया,बल्कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी ने प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी राहत जल्द उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

इसी दौरान टेढ़ीघाट निवासी राजेश यादव से जुड़ी दर्दनाक घटना पर भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया। जनप्रतिनिधियों की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता गांव के लोगों के लिए बड़ी हिम्मत का कारण बनी है। इसी वजह से रंजन त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी को ग्रामीण एक सशक्त समाजसेवी स्वरूप में देखते हैं।वहीं सियासी गलियारों में दोनों भाइयों की इस मानवीय पहल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Untitled 18 copy
homeslider Religion

भूल सुधार: अस्थमा दिवस पोस्ट की जगह पढ़ें…12 चमत्कारी रत्नों के फायदे

राजेन्द्र गुप्ता आज आपको किये गए ईमेल में भूल से 6 मई 2026, बुधवार के लिए अस्थमा दिवस आज की पोस्ट भेज दी गई है। कृपया वह पोस्ट उपयोग में न लेवें। उसके स्थान पर दूसरी पोस्ट भेजी जा रही है यह पोस्ट आप उपयोग में ले सकते हैं। ये 12 नायाब रत्नत दूर कर […]

Read More
Untitled 16 copy
Health homeslider International

विश्व अस्थमा दिवस: बढ़ती सांस की बीमारी पर चेतावनी, जागरूकता और इलाज है सबसे बड़ा बचाव

राजेन्द्र गुप्ता 6 मई 2026 को विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। यह दिन अस्थमा जैसी गंभीर और दीर्घकालिक श्वसन बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। आज दुनिया भर में 262 मिलियन से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं और शहरी क्षेत्रों में इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। […]

Read More
राशियों
Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें राशिफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जहां कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं कई लोगों के लिए नए अवसर और सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल… राजेन्द्र गुप्ता मेष राशि: आर्थिक मामलों में […]

Read More