संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज

Untitled 26 copy 7

लखनऊ। अभिनेत्री महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी आगामी फिल्म का नाम है ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’, जिसकी पहली झलक पोस्टर के साथ पहले ही जारी की जा चुकी थी। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जो मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के क्लासिक पोस्टर की याद दिलाता है। जिस तरह DDLJ के पोस्टर में काजोल किताब और शाहरुख खान गिटार थामे नजर आए थे,वैसे ही महिमा और संजय भी नए पोस्टर में उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर के कैप्शन ने खींचा ध्यान

अभिनेता संजय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हो ले जायेंगे ले जायेंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। अरे रह जायेंगे रह जायेंगे, पैसेवाले देखते रह जायेंगे। पोस्टर में महिमा और संजय एक-दूसरे की पीठ से टिके बैठे हैं, दोनों के हाथों में किताबें हैं, जो एक मजेदार और नॉस्टैल्जिक अहसास दे रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शक इस अनोखी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पोस्टर के जरिए फिल्म ने लोगों के दिलों में जिज्ञासा और हंसी दोनों जगा दी है, और अब सबकी नजरें इसकी रिलीज डेट पर टिकी हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More