जूनियर विश्वकप के लिए झांसी के सौरभ ने भारतीय हॉकी टीम में बनाई जगह

Untitled 8 copy 16

झांसी। हॉकी इंडिया ने तमिलनाडु में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले FIH जूनियर विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित की गई है। जिसमें झांसी नगर के युवा हॉकी सनसनी सौरभ अनान्द कुशवाहा को भी जगह मिली है। सौरभ अनान्द ने इससे पूर्व भी एशिया कप में भारत का प्रतिनधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। टीम का कप्तान ड्रेग फिल्कर रोहित को बनाया गया है।

सौरभ ने कुछ दिन पहले झांसी प्रवास के दौरान खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बात करते हुए बताया था कि टीम की विश्वकप को लेकर हमारे कोच श्रीजेश सर के दिशानिर्देशों के तहत टीम के सभी खिलाड़ियों ने कैंप में कड़ी मेहनत की है। भारत में आयोजित हो रहे जूनियर विश्व कप को लेकर टीम का हर सदस्य उत्साहित है। दिग्गज पीआर श्रीजेश की कोचिंग में अभ्यास कर रही भारतीय टीम को पूल बी में चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। ओमान को पाकिस्तान द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर हटने के बाद विश्व कप में शामिल किया गया है।

भारतीय जूनियर पुरुष टीम में…

गोलकीपर: बिक्रमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह।

डिफेंडर: रोहित, आमिर अली, अनमोल एक्का, तालेम प्रियोबार्ता, सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर, शारदानंद तिवारी।

मिडफील्डर: अंकित पाल, एड्रोहित एक्का, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग, मनमीत सिंह, रोशन कुजूर, गुरजोत सिंह।

फॉरवर्ड: सौरभ आनंद कुशवाह, अर्शदीप सिंह, अजीत यादव, दिलराज सिंह आदि शामिल हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More