बड़ी खबरः डिजिटल अरेस्ट कर पैसे ऐंठने वाला पहली बार गिरफ्तार

Untitled 13 copy 5

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। देहरादून और नैनीताल निवासी दो अलग-अलग पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 87 लाख ठगी का भण्डाफोड़ करते उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को मुम्बई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर वाटस्अप कॉल के माध्यम से पीड़ितों को लगभग 48 घण्टे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों के विरुद्ध देशभर के विभिन्न राज्यों की 9 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

महिलाओं के लिए नीतीश का जादुई ‘TOP UP’ और NDA के पक्ष में ‘Land Slide’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि बसंत विहार, देहरादून निवासी पीड़ित ने सितम्बर 2025 में मुकदमा दर्ज कराया कि अगस्त-सितम्बर 2025 में अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग और सीबीआई से बताते हुए उनकी आईडी पर मोबाइल नम्बर लेने और उसका गलत प्रयोग करने के नाम पर और मनी लांड्रिंग के तहत करोड़ों रुपये के लेनदेन होने की बात कही। आरोपियों ने पीडित के सभी बैंक खातों और जमीन-जायजाद का वैरिफिकेशन करने के लिए व्हाटसप वीडियो कॉल पर पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” कर उनसे अलग-अलग खातों में 59 लाख रूपये की धनराशि ऑनलाइन जमा करवाए।

नेताजी कहिन…

प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए SSP STF साइबर ने क्राइम पुलिस स्टेशन, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को मामले की विवेचना सौंपी। विवेचना के दौरान पता चला कि साइबर अपराधियों ने पीड़ित को डिजिटली अरेस्ट कर उनसे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया तो पता चला कि उक्त राशि में से 41 लाख रुपये 30 अगस्त 2025 को यस बैंक के खाते में स्थानांतरित की गई, जो कि राजेश्वरी GK एंटरप्राइज के नाम से है, जिसका पता नं. 301, साइट नं. 428/7, विष्णु सन्निधि, तीसरी मंजिल, 8वीं क्रॉस, राघवेंद्र स्वामी रोड, राघवेंद्र स्वामी मंदिर, ए सेक्टर, येलहंका (उत्तर), बेंगलुरु पाया गया।

क्या नीतीश बाबू इस बार भी रिकार्ड गढ़ेंगे….!

उक्त खाते से जुड़े मोबाइल नंबर 9035585938 और 9591726128 (जो ओटीपी के लिए प्रयुक्त हुए) के C.A.F. आईडी विवरणों के अनुसार ये नंबर किरण कुमार के.एस., पुत्र सिद्दप्पा क्याराट्टे, निवासी फ्लैट नं. T14, चौथी मंजिल, डी ब्लॉक, पिरामिड सार्डिनिया अपार्टमेंट, जंकारी मेन रोड, नेहरू नगर, येलहंका ओल्ड टाउन, बेंगलुरु नॉर्थ के नाम पर पंजीकृत पाए गए।

Spread the love

Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh
Crime News Uttar Pradesh

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डंडे से किए गए हमले में लगी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलंदशहर में ईको वैन पेड़ से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कई लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। दुर्घटना […]

Spread the love
Read More