ससुर ने दामाद का सिर फोड़ा और समधन को काट खाया

Untitled 11 copy 11

नैनीताल। नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर गुरुवार दोपहर रणभूमि में बदल गया, जब पारिवारिक वाद में पहुंचे दो परिवार आपस में भिड़ गए। काउंसिलिंग के लिए पहुंचे दोनों पक्षों के बीच अचानक ऐसा तनाव बढ़ा कि मामला देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।  गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी 32 वर्षीय हेमंत कुमार आगरी, जो वाहन चालक हैं, पारिवारिक न्यायालय में अपनी पत्नी को घर लाने के लिए वाद दायर किए हुए हैं। गुरुवार को इसी मामले की काउंसिलिंग निर्धारित थी। हेमंत अपने पिता, मां और बहन के साथ अदालत पहुंचे थे, जबकि उनकी पत्नी अपने पिता के साथ पहुंची थी।

ये भी पढ़ें

क्या नीतीश बाबू इस बार भी रिकार्ड गढ़ेंगे….!

हेमंत द्वारा बच्चे के हालचाल पूछने पर ससुर भड़क गए, और आरोप है कि गुस्से में उन्होंने पास पड़ी ईंट उठाकर हेमंत के सिर पर दे मारी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। बचाव करने पहुंचीं हेमंत की मां नीमा देवी की कलाई पर भी ससुर ने दांत गड़ा दिए, जिससे वह भी घायल हो गईं। हंगामे को बढ़ता देख अधिवक्ताओं और मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। खून से लथपथ हेमंत सीधे जज के सामने पहुंच गया, जिसके बाद उसे कार्रवाई हेतु कोतवाली भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के लिए नीतीश का जादुई ‘TOP UP’ और NDA के पक्ष में ‘Land Slide’

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More