भू-माफियाओं के खिलाफ नौतनवां तहसील में आमरण अनशन पर बैठे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रहलाद प्रसाद

Untitled 22 copy 5
  • तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नौतनवां के प्रतिनिधि रहे प्रहलाद प्रसाद गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नौतनवां तहसील परिसर में आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक विस्तृत शिकायत पत्र भी सार्वजनिक किया, जिसमें नौतनवां क्षेत्र में भू-माफियाओं, दबंगों और भ्रष्टाचार से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रहलाद प्रसाद ने कहा कि जब तक प्रशासन इन सभी मामलों पर ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई बताया।

ये भी पढ़ें

‘माननीय’ की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर फिर नुकसान…चालक से चार हजार रुपए जुर्माना

शिकायती पत्र में जिन प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख किया गया है उसमें साध्वी नर्वदा दासी निवासी ग्राम पिपरा टोला अशोकवा – की भूमि (आराजी नं. 95, ग्राम सभा छपवा) पर भू-माफियाओं द्वारा फर्जी बैनामा कर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य किए जाने का आरोप, साध्वी राजमति (अनुसूचित जाति, ग्राम हरदी डाली) की खरीदी गई भूमि (आराजी नं. 656, 3 डिसमिल) व मकान पर स्थानीय दबंगों द्वारा कब्जा व जाति सूचक शब्दों के प्रयोग व तथा मारपीट का आरोप, प्रहलाद चौधरी (ग्राम समा जमुहानी टोला विचौवापुर) की भूमि (आराजी नं. 132/1.295 हे.) पर बल पूर्वक कब्जा और खेत जोतने का आरोप,ग्राम सभा बरवा कला में ग्राम निधि के आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करने और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग,शांति देवी (पत्नी विश्वकर्मा प्रसाद) की भूमि (आराजी नं. 95, 0.351 हे.) पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण का आरोप,अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग प्रमुख हैं।

प्रहलाद प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन और व्यापक स्वरूप ले सकता है। धरना स्थल पर सोनौली कस्बे के सज्जाद अली, राहुल त्रिपाठी, फैज अहमद, राम औतार, हरिकेश मणि त्रिपाठी, मृत्युंजय मणि, हरिशंकर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More