छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

Untitled 15 copy 7
  • धीरेंद्र शास्त्री से मिलाने का वादा कर किया बलात्कार
  • महिला ने दो थानों में दर्ज कराई FIR

भोपाल। देश में ठगी का यह अनोखा मामला आया है। युवक का ठगी से मन क्या भरा वो ब्लैकमेलिंग और बलात्कार पर उतारू हो गया। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक महिला के साथ ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम शिष्य कॉलोनी निवासी महेंद्र दुबे ने खुद को धाम का सक्रिय शिष्य बताकर उसे धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का झूठा भरोसा दिया। इस बहाने उसने महिला से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की।

ये भी पढ़ें

कानपुर विश्वविद्यालय की LLB छात्रा के साथ रेप

मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र ने विवाह का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करता रहा और लगातार पैसे वसूलता रहा। वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया, जेवर छीने- महिला ने बताया कि शनिवार देर रात महेंद्र ने उसे बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया। वहां उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही। जब वह वहां पहुंची तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। इस दौरान महिला का मोबाइल फोन, गले की चेन और कान की बाली भी छीन ली।

ये भी पढ़ें

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

बताया जाता है कि दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई। सिटी कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर उसने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Public Interaction Session
homeslider Raj Dharm UP

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Public Interaction Session हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले CM- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More