कानपुर विश्वविद्यालय की LLB छात्रा के साथ रेप

Rape NayaLook
  • बीटेक छात्र ने ब्लैकमेल भी किया

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्याल की एलएलबी की छात्रा के साथ बीटेक के छात्र ने रेप कर दिया। इतना ही नहीं छात्रा का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कल्याणपुर थाने में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की छात्रा है। मां का आरोप है, कि बीटेक छात्र ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथियों संग मिलकर निशाना बनाया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कैफेटेरिया के पास स्टैंड पर उनकी नाबालिक बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद छात्र ने उनकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने बेटी से 60 हजार नगद के साथ सोने के टॉप्स और अन्य सामान भी हड़प लिए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से बेटी काफी ज्यादा उदास रहने लगी तब परिवार वालों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद जब पीड़िता के परिजन जब आरोपी छात्र के घर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया। पीड़िता की मां द्वारा इस पूरे मामले को लेकर कल्याणपुर थाने में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ के करीब Kainchi Dham : भक्ति और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More