सब्सक्रिप्शन के लिए फिजिक्सवाला का IPO लॉन्च, पहले दिन फीका रिस्पॉन्स

Untitled 1 copy 16

नई दिल्ली। एडटेक फर्म फिजिक्सवाला के 3,480 करोड़ रुपये का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस IPO में 13 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 17 नवंबर को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 18 नवंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। शाम पांच बजे तक ये पब्लिक इश्यू सिर्फ 0.08 गुना सब्सक्राइब हो सका था। इस IPO में बोली लगाने के लिए 103 रुपये से लेकर 109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 137 शेयर का है। इस IPO में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट यानी 137 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 14,933 रुपये का निवेश करना होगा। इसी तरह रिटेल इनवेस्टर 1,94,129 रुपये के निवेश से अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। इस IPO के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 3,100 करोड़ रुपये के 28,44,03,669 नए शेयर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा 380 करोड़ रुपये के 3,48,62,385 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिये बेचे जाएंगे।

IPO खुलने से एक कारोबारी दिन पहले 10 नवंबर को फिजिक्सवाला ने 57 एंकर इनवेस्टर्स से 1,562.85 करोड़ रुपये जुटाए। इन एंकर इनवेस्टर्स में ICICI प्रुडेंशियल फ्लेक्सी कैप फंड, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड, निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड, फ्रैंकलिन टेम्पलटन इनवेस्टमेंट फंड्स, गोल्डमैन सैक्स फंड, फिडिलिटी पैसिफिक फंड, आदित्य बिड़ला सनलाइफ ट्रस्टी प्राइवेट लिमिटेड जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं। इस IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए 74.83 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 9.98 प्रतिशत हिस्सा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 14.97 प्रतिशत हिस्सा और एंप्लॉयीज के लिए 0.22 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इस इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है। वहीं MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत में उतार चढ़ाव होता रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 84.08 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 1,131.13 करोड़ रुपये और 2024-25 में कम होकर 243.26 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 में कंपनी को 127.01 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हो चुका है।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 772.54 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 2,015.35 करोड़ और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 3,039.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 में कंपनी को 905.41 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। इस अवधि में कंपनी के कर्ज की स्थिति में उतार चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कंपनी पर 956.15 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 1,687.40 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में कम होकर 33 लाख रुपये के स्तर पर आ गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर 1.55 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More
New Delhi:
Business

इनसाइट इग्निशन 4.0: 28 अक्टूबर को जुटेंगे मीडिया और मार्केटिंग दिग्गज

New Delhi: इंकस्पेल मीडिया की ओर से आयोजित ‘इंकस्पेल इनसाइट इग्निशन 4.0’ में मार्केटिंग, विज्ञापन, मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री के प्रमुख विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 को गुरुग्राम के डीएलएफ ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन प्रमुख पुरस्कार समारोहों के जरिए […]

Spread the love
Read More