सलाखों के पीछे बंद डेढ़ दर्जन आतंकियों पर जेल प्रशासन की पैनी नजर

Jail NayaLook
  • अलर्ट: चेकिंग अभियान शुरू, हाईसिक्योरिटी बैरकों में कैदियों की गतिविधियों पर अफसरों की कड़ी नजर
  • आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का आतंक: लखनऊ जिला जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम हुए धमाके के बाद करीब सभी राज्यों में हाईअलर्ट जारी है। पुलिस का दल जगह-जगह चेकिंग अभियान में जुटा हुआ है। दिल्ली ब्लास्ट कांड में जैसे ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम सामने आया तो पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की जेलों में भी सुरक्षा के मद्देनजर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत बुधवार को लखनऊ जिला जेल पुलिस-प्रशासन का दल पहुंचकर जेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जेल प्रशासन ने जिला जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

बताया जा रहा है लखनऊ जिला जेल में आतंक के आरोप में बंद 18 बंदियों की निगरानी के लिए अफसरों ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसरों ने बुधवार को जेल के भीतर गहनता से छानबीन की। वहीं जिम्मेदार आलाधिकारियों ने सलाखों के पीछे बंद 3650 बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सख्त हिदायत दी है। जबकि फौलाद जैसी बनी जेल की चहारदीवारी के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल में आने-जाने वालों पर भी गहनता से जांच पड़ताल किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधीक्षकों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। इस निर्देश के बाद सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, हवाई अड्डा, विधान भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त तेज हो गई है। खुफिया एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई है। लोगों से संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को सुचित करने की अपील की गई है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।
Crime News homeslider Punjab

IIT रोपण: हवस का प्रोफेसर, शोध के बदले जिस्म की डिमांड

एक शोध छात्रा ने अपने ही शोध प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप नया लुक संवाददाता पंजाब के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (Indian Institute of Technology) रोपण में भयंकर ऱार छिड़ा हुआ है। एक शोध छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप मढ़ा है। IIT देश की सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्था है। तो […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News

सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

महिला के हंगामे से घंटों ठप रहा यातायात, पुलिस के छूटे पसीने उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुई चौराहे पर सोमवार शाम छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने बीच चौराहे पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के […]

Read More
Untitled 9 copy
Crime News homeslider National

सबने लिए दही-बड़े का लुत्फ, अब 58 लोग अस्पताल में भर्ती

एक बुगुर्ज की मौत के बाद सवालों के घेरे और सबके निशाने पर सरकार स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग भी पहुंचे अस्पताल, सभी का हाल-चाल जाना नया लुक डेस्क नई दिल्ली। डॉक्टर, परिजन और बड़े-बुजुर्ग भले ही गला फाड़-फाड़कर चिल्लाएं कि ‘स्ट्रीट फूड’ नहीं खाना चाहिए। लेकिन तब तक लोगों को फर्क नहीं पड़ता, जब तक […]

Read More