हाल ए दिल्ली: दो दशक, 15 धमाके, 50 मौतें और 400 घायल, यहीं रहते हैं देश के दिग्गज

Untitled 27 copy 3
  • बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
  • किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार देर शाम पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ।  धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन-चार गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। शाम के समय मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाके में काफी भीड़ थी। विस्फोट की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गयी और लोग भागने लगे। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं हो पायी है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है।मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था, NIA की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

इसके साथ ही फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं। धमाके की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं और दहशत का माहौल है। धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। धमाके से लग रहा है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं। इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है। लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है। लाल किले के पास हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। धमाका ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है।

ये भी पढ़े

फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Spread the love

NAYALOOKNEWS
homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ट्रेनें रद्द और मेट्रो स्टेशन बंद, दीपके की दो टूक

CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, ट्रेनें रद्द और 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी, दीपके बोले- प्रदर्शन होकर रहेगा New Delhi :राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के एलान के बाद पुलिस ने कई इलाकों […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट का फैसला

यूपी में बनेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन योगी कैबिनेट नेUP-AIM  को दी मंजूरी 100 AI स्टार्टअप को बढ़ावा और पांच लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Lucknow : 09 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने और शासन व नागरिक सेवाओं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : आज थोड़ी कम चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों, मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी। शांत रहें और प्रतीक्षा करें और देखें कि संसार में आपके लिए क्या है। परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे। वृष : आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा […]

Spread the love
Read More