फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Untitled 7 copy 10
  • हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • डॉक्टर और एक मौलाना गिरफ्तार, ऑपरेशन अभी भी जारी
  • रिसिन नामक एक घातक रासायनिक जहर बनाने की थी तैयारी

नया लुक ब्यूरो

फरीदाबाद। देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है। घातक रसायन की इतनी भारी मात्रा किसी भी शहर को दहलाने के लिए काफी है। इल संबंध में एक डॉक्टर और एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि यह एक संयुक्त ऑपरेशन है जो हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच अभी भी जारी है। इसके तहत, एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ा गया है। कल, लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। यह आरडीएक्स नहीं है। बरामद की गई सामग्री में एक असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, आठ बड़े और चार छोटे सूटकेस, और एक बाल्टी शामिल है, जिसमें से लगभग 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुई है। इसके अलावा, 20 टाइमर बैटरियां, 24 रिमोट, लगभग 5 किलोग्राम भारी धातु, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक तार, बैटरियां और अन्य संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि आरडीएक्स नहीं है, बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है। बरामद की गई राइफल AK-47 जैसी है, लेकिन उससे थोड़ी छोटी है।

ये भी पढ़े

गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों में एक डॉक्टर और एक मुस्लिम इमाम शामिल हैं। इमाम की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पुलिस ले गई है। जो पिछले बीस साल से मस्जिद में सेवा दे रहे थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें क्यों ले जाया गया है। पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी डॉ. मुज्जमिल फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा। बताया जा रहा है कि कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

पुलिस ने कमरे से करीब 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट , एके 47 राइफल, 84 कारतूस और घातक रसायन रखा हुआ था। तीन महीने पहले किराये पर कमरा लिया था। डॉक्टर शकील ने 3 महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था। छापे के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में चार राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है। मकान मालिक को कहा था कि सिर्फ सामान रखना है।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात

हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ के करीब Kainchi Dham : भक्ति और आस्था से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्देशक और लेखक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More