बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तिथि घोषित

Untitled 16 copy 6
  • खजुराहो से बनारस तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन-पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा

झांसी। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने बनारस और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26506/26505) के नियमित परिचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह ट्रेन 11 नवंबर 2025 से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। यह आधुनिक ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी। बनारस और खजुराहो दोनों ही भारतीय आध्यात्मिकता और कला के प्रतीक हैं। इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से काशी, चित्रकूट, बाँदा और बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा। इससे न केवल तीर्थ और सांस्कृतिक पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

गाड़ी संख्या 26506 बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, समय सारणी…

  • बनारस (15 प्रस्थान)
  • विन्ध्याचल (55/06.57)
  • प्रयागराज छिवकी (00/08.05)
  • चित्रकूटधाम कर्वी (05/10.07)
  • बांदा (08/11.10)
  • महोबा (08/12.10)
  • खजुराहो (10 आगमन)

गाड़ी संख्या 26505 खजुराहो–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस…

  • खजुराहो (20 प्रस्थान)
  • महोबा (18/16.20)
  • बांदा (13/17.15)
  • चित्रकूटधाम कर्वी (13/18.15)
  • प्रयागराज छिवकी (20/20.25)
  • विन्ध्याचल (10/21.12)
  • बनारस (10 आगमन)

यह ट्रेन खजुराहो से बनारस तक की यात्रा को मात्र सात घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी। तीर्थ यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए यह तेज़, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन का माध्यम बनेगी।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More