29 साल पहले मरी महिला को जिन्दा बताया और कर दिया करोड़ों की जमीन का सौदा

Untitled 9 copy 7
  • दो जालसाज गिरफ्तार, मास्टमाइंट अब भी फरार

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जमीन की धोखाधड़ी का एक दिलचस्प मामला आया है। जालसाजों ने 29 साल पहले मर चुकी महिला को दस्तावेजों में जिन्दा दिखाकर उसकी करोड़ों रुपए की जमीन का सौदा कर डाला। मृतका के बेटे को इसकी भनक लगी तो मामला पुलिस के सामने आया और उसने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जालसाजी का मास्टर माइंड पुलिस पकड़ से फरार बताया जा रहा है।

ठाकुरगंज के मोहिनी पुरवा निवासी गणेश प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी मां छेदाना देवी की मौत वर्ष 1996 में हो चुकी थी। छेदाना देवी के नाम फैजुल्लागंज में करीब 2 हजार 700 वर्ग फीट जमीन है और आज इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है। जालसाजों ने इसी जमीन का फेक एग्रीमेंट किया और मृतका को जिन्दा दिखा दिया गया । इतना ही नहीं जमीन का सौदा भी हो गया। इसी बीच मृतका के बेटे को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने खरीदार से संपर्क किया और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

एक नाबालिग लड़की के साथ करीब सात महीने से 10 लोग मिलकर कर रहे थे गैंगरेप…सुनकर हो जाएंगे हैरान

वजीरगंज पुलिस ने इस सिलसिले में ठाकुरगंज मल्लाही टोला निवासी संतोष कुमार यादव और एजाज हुसैन ने फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार करने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वजीरगंज पुलिस के मुताबिक इस सिलसिले में दो आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Spread the love

Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

PM मोदी ने जन्मदिन पर किया ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन

Semicon India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन किया। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित है। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया के 52 […]

Spread the love
Read More
Jaipur
homeslider Rajasthan

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

Jaipur: जयपुर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित जी का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब सात बजे लगी आग देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इस […]

Spread the love
Read More