जिला अस्पताल में तीमारदार ने नर्स को जड़ा तमाचा…मचा हंगामा

Untitled 2 copy 12

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं और आए दिन होने वाले विवाद थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार शाम महिला वार्ड में मामूली विवाद के दौरान एक महिला तीमारदार ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को तमाचा जड़ दिया और उसका मोबाइल तोड़ डाला। घटना से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मैट्रन मौके पर पहुंचीं और मामला शांत कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, महिला वार्ड के बेड नंबर-छह पर मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी एक युवती भर्ती थी, जिसका उपचार डॉ. आलोक गुप्ता कर रहे थे। मरीज को इंजाइटी की शिकायत थी। शनिवार शाम उसे दर्द बढ़ने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स सविता पटेल ने इंजेक्शन लगाया, लेकिन राहत नहीं मिली। मरीज की हालत देख नर्स ने वार्ड बॉय ऋषभ को निर्देश दिया कि बीएचटी (बेड हेड टिकट) लेकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर से आदेश लिखवा लाएं।

इसी दौरान मरीज की तीमारदार नंदिनी ने नर्स से बीएचटी छीन लिया और ऊंची आवाज में बहस करने लगी। उसने नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर तीमारदार ने नर्स सविता पटेल को तमाचा जड़ दिया और मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही मैट्रन उमा यादव मौके पर पहुंचीं। नर्स ने पूरी घटना की लिखित शिकायत ट्रॉमा सेंटर स्थित पुलिस चौकी में दी।

चौकी प्रभारी SI रामकिशोर यादव ने बताया कि नर्स सविता पटेल की तहरीर पर महिला तीमारदार नंदिनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि हाल के दिनों में जिला अस्पताल में चोरी और मारपीट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मरीज और तीमारदार दोनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More