एक बार फिर ‘भगवान’ बन गए SGPGI के डॉक्टर कर दिया कमाल…

Untitled 15 copy 4
  • आधी रात को कमांड हॉस्पिटल के लिए निकले वहां से कुछ ही देर में किडनी ले आए…ट्रांसप्लांट सफल रहा

लखनऊ। SGPGI के डॉक्टरों जिन्दगी से संघर्ष कर रहे एक युवक के लिए ‘ भगवान ’ बन गए। डॉक्टरों की यह टीम फिर 4 बजकर 35 पर टीम ऑर्गन लेकर कमांड हॉस्पिटल से निकली और महज 22-23 मिनट के अंदर 5 बजे से पहले SGPGI में पहुंच गई। शुक्र है भगवान का कि सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक नहीं था और पुलिस टीम का अनावश्यक परेशान भी नहीं करनी पड़ी और न कोई ग्रीन कॉरिडोर ही बनाना पड़ा। SGPG पहुंच कर किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर दिया गया।

दरअसल राजधानी स्थिति सेना के कमांड हॉस्पिटल में 56 साल की महिला को न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चलते भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद ऑर्गन डोनेशन टीम ने काउंसिलिंग करके महिला के पूर्व सैनिक पति समेत अन्य परिजनों को ऑर्गन डोनेशन के लिए राजी किया। इनमें से महिला की एक किडनी कमांड हॉस्पिटल में ही एक मरीज को प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के मरीज को दी गई है।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

संस्थान में 31 साल के युवक को यह किडनी लगाई गई, जो लंबे समय से गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। यहां तारीफ करनी होगी डॉक्टरों के जज्ब की की टीम की जो रात के ढाई बजे कमांड अस्पताल के लिए निकली। वहां पहुंचकर कैडेवर से किडनी रिकवर की गई और फिर 4 बजकर 35 पर ऑर्गन लेकर कमांड हॉस्पिटल से निकली और 5 बजे से पहले SGPGI में प्रवेश कर गई। यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही। प्रत्यारोपण के बाद मरीज में यूरिन आउटपुट सामान्य मिला। सभी जांचों में भी अच्छे परिणाम आए हैं।

इस टीम ने किया ट्रांसप्लांट

SGPGI में ट्रांसप्लांट सर्जरी करने वाली टीम में प्रोफेसर एमएस अंसारी, प्रोफेसर संजय सुरेखा, प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर नारायण प्रसाद, एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर रवि शंकर कुशवाहा और प्रोफेसर तपस शामिल रहे।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More
Racism
Analysis homeslider

दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर

Racism बस्तर की धरती पर सबसे बड़ी खबर अब यह नहीं है कि कितनी बंदूकें बरामद हुईं, कितने नक्सली मारे गए या कितनों ने आत्मसमर्पण किया। असली खबर वह तस्वीर है, जिसमें कभी जंगलों में हथियार लेकर चलने वाली महिलाएं रायपुर के मंच पर कोसा सिल्क पहनकर रैंप पर उतरती हैं। 7 अगस्त को राष्ट्रीय […]

Spread the love
Read More