ओलंपियन फिलिप गोल्डबर्ग बने सूरमा हॉकी क्लब के नए हेड कोच

Untitled 4 copy 11

नई दिल्ली।  सूरमा हॉकी क्लब ने शुक्रवार को घोषणा की कि बेल्जियम के ओलंपियन फिलिप गोल्डबर्ग को आगामी हॉकी इंडिया लीग सीज़न दो के लिए पुरुष टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनके साथ अर्जेंटीना के ओलंपियन इग्नासियो रिकार्डो बर्गनर को एनालिटिकल कोच की भूमिका सौंपी गई है। क्लब के मौजूदा कोच जेरोन बार्ट अब सलाहकार की भूमिका में रहेंगे और पूरे सीजन के दौरान टीम की रणनीति व तकनीकी योजना में योगदान देंगे। पिछले सीजन में सूरमा हॉकी क्लब ने अपने पदार्पण वर्ष में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में तीसरा स्थान हासिल किया था। टीम ने अपने अधिकतर मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है ताकि टीम की मजबूती बनी रहे। वहीं युवा खिलाड़ी जीतपाल और अनुभवी फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह टीम में शामिल किए गए हैं, जिनसे टीम के प्रदर्शन में नए जोश और अनुभव के जुड़ने की उम्मीद है।

जेएस डब्ल्यू स्पोर्ट्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “हम फिलिप और इग्नासियो का सूरमा हॉकी क्लब परिवार में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में विश्वस्तरीय अनुभव और उच्चस्तरीय रणनीतिक सोच लेकर आए हैं। फिलिप की टैक्टिकल समझ और अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व अनुभव टीम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जबकि इग्नासियो का एनालिटिकल दृष्टिकोण हमारी तैयारी और निरंतर प्रदर्शन को और मजबूत बनाएगा। जेरोन के सलाहकार के रूप में जुड़े रहने से टीम का संतुलन और गहराई दोनों बनी रहेंगी। सूरमा हॉकी क्लब के टेक्निकल डायरेक्टर अर्जुन हलप्पा ने कहा कि फिलिप और इग्नासियो का जुड़ना हमारे सफर में एक बड़ा कदम है। फिलिप का टीम बिल्डिंग का तरीका और उनका स्ट्रक्चर्ड लेकिन एक्सप्रेसिव खेलने का नजरिया हमारे खेल दर्शन से मेल खाता है। इग्नासियो की एनालिटिकल क्षमता हमारी रणनीतिक तैयारी को नए स्तर पर ले जाएगी। अनुभव और नवाचार का यह मेल हमें आने वाले सीजन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

फिलिप गोल्डबर्ग और इग्नासियो बर्गनर दोनों ओलंपिक स्तर के अनुभवी कोच हैं। गोल्डबर्ग, बेल्जियम के पूर्व अंडर-21 और सीनियर टीम कोच रह चुके हैं और उन्होंने ब्रैक्सगाटा हॉकी क्लब में अपने कार्यकाल के दौरान बेल्जियम हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं, इग्नासियो बर्गनर ने बेल्जियम के साथ 2016 वर्ल्ड कप और 2017 यूरोपीय चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने अर्जेंटीना की पुरुष और महिला (लास लियोनास) राष्ट्रीय टीमों को कोच किया। डेटा-आधारित विश्लेषण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध इग्नासियो अब सूरमा की रणनीति और प्रदर्शन विश्लेषण को नई दिशा देंगे।

फिलिप गोल्डबर्ग ने कहा कि सूरमा हॉकी क्लब से जुड़ना मेरे लिए भारत की विकसित होती हॉकी संस्कृति का हिस्सा बनने का एक रोमांचक अवसर है। टीम ने एक मजबूत नींव तैयार की है, और मेरा लक्ष्य है इसे और सशक्त बनाना-अनुशासन, रचनात्मकता और निरंतर प्रदर्शन के साथ। हम मिलकर एक ऐसा खेल विकसित करेंगे जो साहसी, समझदार और पूरी तरह से ‘सूरमा’ ब्रांड का हो। इस सीजन टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह करेंगे। यूरोपीय तकनीक, दक्षिण अमेरिकी जोश और भारतीय मार्गदर्शन का यह संयोजन सूरमा हॉकी क्लब को एक संतुलित और दूरदर्शी टीम के रूप में प्रस्तुत करेगा। क्लब अपना 2026 का अभियान चार जनवरी को चेन्नई में डिफेंडिंग चैंपियन श्राची रार्ह बंगाल टाइगर्स के खिलाफ शुरू करेगा।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 2026
Sports

IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज […]

Spread the love
Read More