लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के खिलाफ गांव प्रधान ने दर्ज करायी FIR

Untitled 6 copy 8

विकास कार्यों में अड़चन डालने का आरोप

लखनऊ। यूपी में त्रिस्तरीय चुनाव अभी दूर हैं पर फिजा में प्रधानी चुनाव का रंग अभी से चढ़ने लगा है। मैनपुरी में एक गांव के प्रधान ने नाले के एक विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के खिलाफ विकास काम में बाधा डालने और जाने से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज करा दी है। चूंकि मामला हाईप्रोफाइल है इसलिए पुलिस भी थोड़ा संभल कर चल रही है।

ये भी पढ़े

दरिन्दगी : नाबालिग बच्ची के साथ मां के प्रेमी ने किया रेप…सुनकर उड़ जाएंगे होश

मामला कुछ इस तरह है। मैनपुरी के कोसमा मुसलमन ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य हैं। यहां एक महाविद्यालय के पास एक नाला निकला हुआ है। इस नाले के जरिए सैकड़ों बीघा जमीन के चारागाह का पानी बाहर निकलता है। गांव के प्रधान का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के अनिल यादव और उनके साथियों ने नाले पर सीसी डालवा दी थी, जिससे नाले का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

ये भी पढ़े

अखिलेश से मिले आजम सुनाया ‘हाल-ए-दिल’

ऐसे में किसानों की फसल को खराब होन का खतरा है। प्रधान का कहना है कि जब उसने कुछ लोगों की मदद से इस नाले को खोलने का काम शुरू किया तो अनिल यादव अपने साथियों संग आ गए और विरोध करने लगे। गांव प्रधान का आरोप है कि इसी बात को लेकर इन लोगों ने उन्हें धमकियां दीं और जान से मारने की कोशिश की। मैनपुरी में इस मामले को लेकर काफी हलचल है और यह एक हाई-प्रोफाइल मामला बन चुका है। पुलिस की जांच जारी है पुलिस किस दिशा में जांच करती है और क्या आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाती है।

Spread the love

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More