महराजगंज जनपद के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य रूप से आयोजित हुआ विदाई समारोह

Untitled 21 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। आज विकास भवन सभागार में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने निश्चित रूप से जनपद में वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए हैं। साथ ही वक्ताओं को सुनकर पता चलता है कि वे प्रभावी लोकसेवक होने के साथ बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय अयोध्या जनपद में जा रहे हैं, जो नया स्वरूप ग्रहण कर रहा है। अयोध्या जनपद में अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनको वे नई गति देंगे।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वे अयोध्या जैसे विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनने जा रहे, जो जनपद शासन की प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह बताता है कि एक अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है। कहा कि विकास विभाग में कार्य की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक है और निवर्तमान सीडीओ साहब ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 03 साल मुख्य विकास अधिकारी के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के पास अगर एक अच्छा सीडीओ होता है तो वो बेहद खुशकिस्मत होता है। निवर्तमान सीडीओ ने इस दिशा में मुझे कभी विकास भवन के विभागों की चिंता करने का अवसर ही नहीं आने दिया।

अयोध्या बेहद तेज गति के साथ विकसित हो रहा जनपद है। यह जनपद विश्वस्तर पर पहचान बना रहा है। अयोध्या में कार्य करने के असीम अवसर हैं और वीसी के रूप में इनके लिए वहां कार्य करने का व्यापक अवसर होंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण को भी इनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर शेर कहा कि छोटी सी दुनिया पहचाने रास्ते हैं, हर मोड़ मिलते हैं अपने किस्से। कहा कि स्थानांतरण एक अवसर होता है अपनी कार्यकुशलता को एक हुए क्षेत्र में आजमाने का। आशा है आप इस अवसर का भी लाभ उठाएंगे। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है आपकी सहजता, सरलता और चेहरे की मुस्कुराहट हमेशा बनी रहे। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन साल तीन महीने का मेरा विकास विभाग के साथ कार्यकाल का लंबा सफर पूर्ण हो रहा है। इतना लंबा कार्यकाल आप लोगों के प्यार और सहयोग के भरोसे कैसे बीत गया, पता ही नहीं चला।

निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि महराजगंज में आने के विषय में मेरी शुरुआती धारणा बहुत सकारात्मक नहीं थी। लेकिन आपलोगों के सहयोग और समर्थन से मुझे जनपद अच्छा लगने लगा। महराजगंज ने स्थानांतरण को लेकर मेरी शुरुआती नकारात्मक अवधारणा को बदल दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों को लेने की भावना यहां के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में बहुत अधिक है। अभी महराजगंज महोत्सव भी तमाम प्राकृतिक दुश्वारियों के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब प्रभु की नगरी में मेरे आगामी कार्यकाल में इस जनपद के अनुभव बेहद बहुमूल्य साबित होंगे। आप लोग मेरे जेहन में हमेशा बने रहेंगे। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों का साथ और सहयोग आपके वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी को भी मिलेगा। इससे पूर्व सभी अधिकारियों ने निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी के प्रति अपने भावों को व्यक्त किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More