पेड्डी’ के मेकर्स ने जान्हवी कपूर का दमदार लुक किया रिलीज

Untitled 11 copy 2

लखनऊ। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने करियर के एक रोमांचक मोड़ पर हैं। वरुण धवन के साथ उनकी पिछली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, लेकिन अभिनेत्री ने साबित कर दिया कि वह जोखिम लेने से नहीं डरतीं। अब वह अपनी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ के जरिए एक बिल्कुल नए अवतार में नज़र आने वाली हैं, जो दर्शकों को उनका अब तक का सबसे देसी और जज़्बाती रूप दिखाने वाली है।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

पेड्डीमें जाह्नवी का देसी और दमदार लुक

फिल्म के निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दो नए पोस्टरों में अभिनेत्री को बेहद देसी अंदाज़ में देखा जा सकता है, मिट्टी से सनी साड़ी, माथे पर बड़ा सा बिंदी, और आंखों में आत्मविश्वास की चमक। एक पोस्टर में वह जीप पर खड़ी होकर हाथ जोड़ती नज़र आती हैं, मानो अपने गांव की शेरनी हों, जबकि दूसरे में वह हाथ सिर पर टिकाए, धूप में किसी सोच में डूबी दिखती हैं। फिल्म में जाह्नवी का किरदार अचियम्मा नाम की एक गांव की लड़की का है, जो निडर, तेज-तर्रार और अपने विचारों पर अडिग है। यह किरदार न सिर्फ उनके अभिनय कौशल की नई परतें खोलेगा, बल्कि उन्हें एक सशक्त ग्रामीण नायिका के रूप में पेश करेगा, जो अपने हक और सपनों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

राम चरण संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी जाह्नवी

‘पेड्डी’ में जाह्नवी के अपोजिट साउथ सुपरस्टार राम चरण हैं, जो फिल्म में एक बहादुर और भावनात्मक रूप से जटिल किरदार निभा रहे हैं। दोनों सितारों की जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब राम चरण और जाह्नवी कपूर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। प्रशंसकों को उम्मीद है कि इनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर बिजली की तरह चमकेगी। निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘पेड्डी’ 27 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में एक साथ रिलीज़ किया जाएगा।(हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

 

Spread the love

Entertainment

हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स

Ram Kapoor Lock Upp 2  : रियलिटी शो लॉक अप सीजन दो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अपने अलग अंदाज और बेबाक व्यवहार को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता राम कपूर को हालिया एपिसोड में एक खास सरप्राइज मिला। कई हफ्तों बाद जब उनकी पत्नी गौतमी […]

Spread the love
Read More
Ramayan trailer
Entertainment Uttar Pradesh

‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

‘रामायण’ के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका Pakistan’s reaction to the Ramayan trailer: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भारतीय दर्शकों में तो इस पौराणिक गाथा को लेकर गजब का उत्साह देखा ही जा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है […]

Spread the love
Read More
Thalapathy Vijay 'Jana Nayakan' Controversy
Entertainment

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

Thalapathy Vijay ‘Jana Nayakan’ Controversy : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ कर्नाटक में विवादों के घेरे में आ गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चले आ रहे कावेरी जल बंटवारा विवाद का असर अब फिल्म उद्योग पर भी साफ दिखाई दे […]

Spread the love
Read More