शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Untitled 3 copy 3

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिसकी वजह से इस दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.032 प्रतिशत और निफ्टी 0.042 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

ये भी पढ़े

खूबसूरत गर्लफ्रेंड कैसे बनी कातिल…सुनकर रह जाएंगे दंग

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) और टीसीएस के शेयर 1.57 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, मैक्स हेल्थकेयर, सिप्ला, इंटरग्लोब एवियशन और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 1.80 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,521 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,516 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,005 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान में और 25 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े

बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की फोन पर धमकी

बीएसई का सेंसेक्स आज 24.67 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379.79 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 120 अंक से अधिक टूट कर 84,258.91 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक खरीदारी के सपोर्ट से 84,712.79 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि ये मजबूती ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। इस स्तर पर एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 26.84 अंक की कमजोरी के साथ 84,377.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 14.05 अंक फिसल कर 25,863.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 40 अंक से अधिक टूट कर 25,822.10 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले 5 मिनट के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 25,953.75 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 10.90 अंक की गिरावट के साथ 25,866.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 592.67 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,404.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 176.05 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,877.85 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

UP MSP procurement rises
Business

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में MSP खरीद आठ जुलाई तक, 6.18 लाख घरों को मंजूरी

UP MSP procurement rises :  उत्तर प्रदेश के किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो बड़े फैसले लेकर राहत दी है। एक तरफ जहां किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए गेहूं, चना और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया […]

Spread the love
Read More
ITR Filing 2026 
Business Technology

AI से ITR फाइल करना पड़ सकता है भारी, रिफंड रोक सकता है टैक्स विभाग

ITR Filing 2026  : आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग सीजन के बीच लाखों टैक्सपेयर्स ChatGPT, Gemini, Claude जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद ले रहे हैं। कोई टैक्स कैलकुलेशन करवा रहा है तो कोई डिडक्शन और टैक्स बचत के विकल्प समझ रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि AI की सलाह पर आंख बंद […]

Spread the love
Read More
Flight Ticket Price
Business

ATF कीमतें घटीं तो घट सकते हैं फ्लाइट किराए, सरकार ने कही बड़ी बात

Flight Ticket Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच हवाई यात्रियों को आने वाले समय में बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि यदि क्रूड ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है, तो एयरलाइंस से […]

Spread the love
Read More