बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की फोन पर धमकी

Untitled 1 copy 2

नया लुक ब्यूरो

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा।

ये भी पढ़े

तोता-मैना की कहानीः 15 साल की गर्लफ्रेंड, 17 का प्रेमी

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का यह दर्द तब सामने आया है जब फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी के फोन पर आई। धमकी देने वाला खुद को बिहार के आरा जिले का अजय कुमार यादव बता रहा है। फोन पर अजय यादव ने गालियां दीं और कहा कि रवि किशन यादव समाज पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें गोली मार देगा। सचिव ने जवाब दिया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ गलत बात नहीं कही। इससे कॉलर और भड़क गया। उसने कहा, तुम्हारी हर हरकत की खबर है, चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा। उसने भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का भी समर्थन किया, जिन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। धमकी मिलने के बाद निजी सचिव शिवम द्विवेदी गोरखपुर के एसएसपी से मिले और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मुझे हाल ही में फ़ोन पर अपशब्द कहे गए, मेरी माता जी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकियां दी गईं और प्रभु श्रीराम के प्रति अपमानजनक शब्द कहे गए। यह न केवल मेरे व्यक्तिगत सम्मान पर, बल्कि हमारी आस्था और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर भी सीधा प्रहार है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हैं, जिनका जवाब लोकतांत्रिक और वैचारिक मजबूती से दिया जाएगा। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि न मैं इन धमकियों से डरता हूं, न झुकूंगा। जनसेवा, राष्ट्रवाद और धर्म के पथ पर चलना मेरे लिए कोई राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। मैं इस मार्ग पर हर परिस्थिति में अडिग रहूंगा, चाहे इसके लिए मुझे किसी भी कीमत का सामना क्यों न करना पड़े। यह मार्ग कठिन है, पर मुझे इसी में अपना जीवन सार्थक दिखाई देता है। मेरे लिए यह संघर्ष आत्मसम्मान, आस्था और कर्तव्य की रक्षा का प्रतीक है और मैं अंत तक दृढ़ रहूंगा, निष्ठावान रहूंगा।”

Spread the love

Entertainment

कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू

Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के लिए यह पल बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा। उनकी गोद ली हुई बेटी सेहरा शाह ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद अब जिंदगी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 22 साल की सेहरा अब कमर्शियल पायलट बनने की राह पर […]

Spread the love
Read More
Kerala
Entertainment

थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध

Kerala: मलयालम सिनेमा और रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ कलाकार श्रीधरन के निधन की खबर से कला जगत में शोक का माहौल है। लंबे समय तक थिएटर और फिल्मों में सक्रिय रहे श्रीधरन ने अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। मंच से शुरू हुआ उनका सफर फिल्मों तक पहुंचा, जहां उन्होंने कई […]

Spread the love
Read More
election Commission
homeslider Politics Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

  राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और […]

Spread the love
Read More