युवती की बहादुरी ने अपहर्ताओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया

KidnappingNayaLook

लालकुआं । देर रात सिडकुल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक युवती को रास्ते में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। हालांकि युवती की बहादुरी और परिजनों की सजगता से आरोपी अपने मंसूबों में नाकाम रहे। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ड्यूटी के बाद कंपनी की बस से हाईवे पर उतरी। उसका घर बस स्टॉप से करीब 10 मीटर की दूरी पर ही है। युवती जैसे ही पैदल घर की ओर बढ़ी, तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो अचानक आकर रुकी। गाड़ी में बैठे तीन युवक पहले तो अश्लील टिप्पणियां करने लगे, इसके बाद उन्होंने रास्ता रोककर जबरन युवती को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और खुद को छुड़ाकर भागी। शोर सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

गुस्साए लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य (राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता), चंदन आर्य और विनोद आर्य (शिव मंदिर रोड बिंदुखत्ता) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती के बाएं हाथ में पहले से प्लास्टर बंधा हुआ था, इसके बावजूद उसने स्कॉर्पियो पर पत्थर बरसाए और आरोपियों से मुकाबला किया। उसकी हिम्मत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More