सपा के मुस्लिम वोटों पर माया करेंगी सेंधमारी!

Mayawati
  • पार्टी मुख्यालय में मुस्लिम नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक

लखनऊ। इस बार मायावती की नजर मुस्लिम वोटरों पर है। यहीं कारण है कि बसपा सुप्रीमों ने न सिर्फ पहली बार 36 मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक की बल्कि ये संदेश भी दिया कि बीएसपी ने किस प्रकार से मुस्लिम समाज के हित व कल्याण के साथ-साथ हर स्तर पर उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। उन्होंने बगैर नाम लिया सपा पर हमला भी बोला।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है।

ये भी पढ़े

अब मुस्लिम वोटों पर मायावती की नजर!

इस बैठक में करीब 400 मुस्लिम पादधिकारी और जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक मुस्लिम समुदाय के बीच पार्टी की पहुँच को मज़बूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। मायावती के भतीजे और बसपा के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आनन्द भी इस बैठक में बड़ी भूमिका में नजर आ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के माल एवन्यू स्थित राज्य मुख्यालय, में चली इस बैठक बसपा सुप्रीमों ने उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पार्टी के मिशनरी लोगों पर आधारित दो सदस्यीय मुस्लिम भाईचारा संगठन का गठन किया। ये सदस्य मिशन के बारे में बताने के साथ-साथ उन्हें पार्टी का सदस्य भी जरूर बनायेंगे। भाईचारा के आधार पर बहुजन समाज को आपस में जोडने के इस मिशनरी कार्य की रिपोर्ट सीधे मायावती के संज्ञान में भी लायी जाएगी।

ये भी पढ़े

Special report on Bihar Elections : कांग्रेस में भगदड़, तेजस्वी अकेले मैदान में, महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं

इस बार इसमें मुस्लिम चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुस्लिम वोटरों को लेकर मायावती बेहद संजीदा है। एसआईआर को लेकर मुस्लिमों की चिन्ता भी इस बैठक का मुख्य एजेंडा रहै। इस बैठक को आगामी चुनावों से पहले अपने सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने के लिए बसपा के नए प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि बसपा ने इस महीने की शुरुआत में पार्टी के संस्थापक दलित नेता कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक प्रभावशाली जनसभा आयोजित की थी, जहां मायावती के संबोधन के लिए उत्तर प्रदेश और उसके बाहर से लाखों लोग एकत्रित हुए थे।

Untitled 5 copy
homeslider Purvanchal

आज तक किसी ने न देखी थी और न सुनी थी ऐसी शादी

शादी वाले दिन हादसे का शिकार हुई दुल्हन गोरखपुर में प्यार  और भरोसे साथ निभाने की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। शादी के दिन सड़क हादसे में घायल होकर ICU पहुंची दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ने के बजाय अस्पताल में ही अपना जीवनसाथी बना लिया। मामला गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव का […]

Read More
Untitled 4 copy
Crime News homeslider

गजब प्यार! इधर बेटी की उठी डोली उधर मां की उठ गई अर्थी

बेटी की विदाई बनी मां की अंतिम विदाई, डोली उठते ही आया हार्ट अटैक लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुली बांध गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में जहां देर रात तक शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहीं […]

Read More
पश्चिम बंगाल
homeslider National West Bengal

वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचीं ममता, अब बार काउंसिल ने शुरू की जांच

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला राजनीति नहीं बल्कि उनकी कानूनी प्रैक्टिस को लेकर उठे विवाद का है। हाल ही में ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर पहुंचीं, जिसके बाद उनके ‘प्रैक्टिसिंग एडवोकेट’ होने के दर्जे पर […]

Read More