आशिकी में डूबी पत्नी ने ले ली पति की जान, होंगे हैरान…

Untitled 14 copy 17
  • 6 बच्चों की मां की आशिकी, पति की ली जान

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। बहराइच में अफेयर का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने पहले सोते समय पति का दुपट्‌टे से गला घोंटा। इसके बाद लाश बाहर टीन शेड में ले गई और चाकू से गला रेत दिया।पुलिस को कहानी बताई कि प्रॉपर्टी के झगड़े में किसी ने पति की हत्या कर दी। लेकिन, पुलिस को पत्नी की कहानी पर विश्वास नहीं हुआ। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला का प्रेमी उससे आठ साल छोटा है। मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े

आशिक के साथ रंगरलियां मनाती थी भाभी, देवर बाधा बना तो उतार दिया मौत के घाट

गांव अलीनगर कला में शाकिर अली के बेटे जाकिर अली 35 की 10 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी हसीना 32 के अलावा छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। शनिवार सुबह जाकिर का घर के बरामदे में टीन शेड के नीचे गला कटा शव मिला था। पुलिस से बोली पत्नी-प्रॉपर्टी के झगड़े में हत्या हुई पत्नी ने ही शोर मचाकर लोगों और परिवार वालों को इकट्ठा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों और घरवालों से मामले की जानकारी ली। जाकिर की पत्नी हसीना ने कहा कि प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा है। इसी को लेकर पति की हत्या की गई है। लेकिन, पुलिस उसकी बातों से संतुष्ट नहीं थी। उसे हसीना पर शक था।

ये भी पढ़े

फिटनेस का कमालः जवां हिरोईनों को मात दे रहीं हैं मल्लिका, PIC देखकर उड़ जाएंगे होश…

पुलिस ने आरोपी हसीना और उसके प्रेमी अब्दुल को किया गिरफ्तार

दो साल से चल रहा था पत्नी का अफेयर पुलिस ने घरवालों से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की। गांववालों और परिवारवालों  से पूछताछ की, तो पता चला कि हसीना का गांव में रहने वाले अब्दुल सलाम 24 से दो साल से अफेयर चल रहा है। इसे लेकर उसकी पति जाकिर से लड़ाई भी होती थी। इसके बाद पुलिस ने हसीना और उसके प्रेमी अब्दुल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जाकिर की हत्या की बात कबूल कर ली। प्रेमी को रात में घर बुलाकर छिपा दिया ASP ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया- पति के अफेयर का विरोध करने पर हसीना ने प्रेमी के साथ मिलकर जाकिर की हत्या का प्लान बनाया। शुक्रवार रात हसीना ने अपने प्रेमी अब्दुल सलाम को घर में बुलाया और उसे छिपा दिया। इसके बाद जाकिर और बच्चों के सोने का इंतजार किया।

ये भी पढ़े

अवैध संबंधों पर पत्नी के आरोप झूठे, हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कपड़े बरामद 

पति के सोते ही दुपट्‌टे से गला कसा, फिर चाकू से गर्दन रेती जाकिर के सोते ही हसीना ने दुपट्टे से उसका गला कसकर मार डाला। इसके बाद हसीना और अब्दुल बॉडी को घर के बाहर बने टीन शेड के नीचे ले गए। यहां चाकू से जाकिर की गर्दन काट दी। जिससे लोगों को लगे कि किसी बाहरी ने जाकिर की हत्या की है। बताया गया है कि पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों जेल भेज दिया गया।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

‘सेवा सेतु’ शिविर का पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड सदर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा शिविर के माध्यम से आमजन को […]

Spread the love
Read More