नई फिल्म के टाइटल और पोस्टर के साथ लौटा प्रभास का जबरदस्त अवतार

Untitled 13 copy 13

लखनऊ। पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा दिया है। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। यह फिल्म प्रभास के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक पीरियड-एक्शन ड्रामा है जिसमें प्रभास एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नज़र आएंगे।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

फिल्म का नाम और पहला लुक हुआ जारी

जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म का आधिकारिक नाम ‘फौजी’ रखा गया है। निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, पद्मस्तुः विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च श्रेष्ठ एषः॥ प्रभासहनु, फौजी हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों में से एक सैनिक। जन्मदिन मुबारक हो। यह श्लोक और कैप्शन फिल्म के ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण थीम की झलक देता है। पोस्टर में प्रभास का आधा चेहरा दिखाया गया है, जिसमें उनकी आंखों में गुस्सा और दृढ़ निश्चय साफ झलकता है। उनका लुक तीखा, रहस्यमयी और बेहद शक्तिशाली नजर आ रहा है मानो किसी योद्धा की आत्मा को जीवंत कर रहा हो।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने गए होटल…डॉक्टर साहब की मौत

हनु राघवपुडी और प्रभास की जोड़ी पर टिकी उम्मीदें

फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ‘सीता रामम’ जैसी भावनात्मक और विजुअली शानदार फिल्म बनाई थी। अब वे प्रभास जैसे मेगास्टार के साथ मिलकर एक ऐसे किरदार को पर्दे पर लाने जा रहे हैं जो एक ओर देशभक्ति से जुड़ा है, वहीं दूसरी ओर एक इंसान के भीतर के संघर्ष को भी दिखाएगा। फिलहाल मेकर्स ने ‘फौज’’ की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म 2026 की शुरुआत में बड़े पैमाने पर रिलीज की जा सकती है। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के ऐतिहासिक लोकेशंस पर की जा रही है, जिससे यह एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव बनने जा रही है।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More
Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More
Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More