दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

Untitled 7 copy 27

बिजनौर। दो बच्चों की मां और एक 19 साल का युवा प्यार में इस कदर डूबे कि बंदिशें बर्दाश्त नहीं कर दी। जब दीपावली की रोशनी से जगमग कर रहा था तब इस बेमेल प्रेमी युगल ने जहर खा लिया और जान दे दी। गांव वालो की नजर इन दोनों पर पड़ी तो आनन-फानन इनको अस्पताल ले जाया गया जहां इनकी मौत हो गयी। पूरे क्षेत्र में प्यार के इस किस्से की चर्चा है। घटना बिजनौर के हुसैनपुर गांव दीपावली की शाम उस वक्त हुयी जब सब लोग अपना घर सजाने, पूजा की तैयारी और दीये जलाने में व्यस्त थे। त्योहार की खुशियों को किनारे कर यह प्रेमी युगल गांव के बाहर जंगल में गए और दोनों ने जहर खा लिया।

ये भी पढ़े

मामी और भांजी की ‘आशिकी’ मामी ने पुलिस चौकी में ही नस काटी

इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक युवक और महिला को बेहोश देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बिजनौर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने जहरीले पदार्थ खा लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढ़े

मायावती के घर पर हजारो शिक्षकों का डेरा, मंत्री संदीप सिंह का आवास भी घेर चुके हैं अभ्यर्थी

मृतक महिला की पहचान आरती (33 वर्ष) के रूप में हुई है,। उसकी शादी कुछ साल पहले ही जगमोहन नाम के युवक से हुई थी। आरती के दो छोटे बच्चे भी हैं। जबकि मृतक युवक ललित (19 वर्ष) उसी गांव में रहता था। आरती और ललित के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध थे। गांव वालों के अनुसार, दोनों अक्सर एक-दूसरे से छिपकर मिला करते थे। कुछ लोगों को शक हुआ, तो समाज में उनकी चर्चा होने लगी। परिवारों को जब पता चला, तो उन्होंने विरोध किया और दोनों को अलग कर दिया।

Spread the love

Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More
Siddharthnagar
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई मां, बेटी को चुप कराने के लिए कराया दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर FIR Daughter raped in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। पीड़िता के पिता की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Uttar Pradesh

महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

शाश्वत तिवारी New Delhi: खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीय महिला कामगारों के लिए काम के माहौल को अधिक सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने की दिशा में भारत सरकार ने बड़े कूटनीतिक और मानवीय कदम उठाए हैं। मुश्किल और संकटपूर्ण परिस्थितियों में फंसी भारतीय महिलाओं को तुरंत समन्वित सहायता प्रदान करने के लिए खाड़ी देशों के […]

Spread the love
Read More