समुदाय के सहयोग के बिना सफल पुलिसिंग संभव नहीं : चतुर्वेदी

Untitled 12 copy 15

सगीर ए खाक़सार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक ( AIG) उमा चतुर्वेदी का उनके गृह नगर कृष्णनगर ,नेपाल में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोग चतुर्वेदी को पुलिस महकमे के उच्च पद पर देख कर बेहद खुश नज़र आये।  चतुर्वेदी का ज़न्म एक साधारण परिवार में हुआ था और उनकी आरम्भिक शिक्षा कृष्ण नगर के महेन्द्र स्कूल से हुई। सामान्य परिवार में जन्मे और सामान्य विधालय में पढ़े चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा ,कड़ी मेहनत ,ईमानदारी और संघर्ष के बल बूते असाधारण सफलता अर्जित की है।

उद्योग वाणिजय संघ के अध्यक्ष रीतेश शर्मा और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने  चतुर्वेदी का माल्यर्पण कर,स्मृति चिन्ह भेंट कर , साल ओढ़ाकर स्वागत किया। “AIG सम्मान कार्यक्रम” में बोलते हुए पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (AIG) उमा प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा है कि पुलिस का कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि समुदाय के विश्वास और सहयोग के बिना प्रभावी पुलिस सेवा संभव नहीं है। उन्होंने पुलिस सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-उन्मुख दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

समारोह में कृष्णानगर नगर पालिका के दलित समुदाय से MBBS स्नातक डॉ. स्मृति हरिजन को भी सम्मानित किया गया। इस से पूर्व में महासचिव हरिओम तुलस्यान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कृष्णानगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष व समारोह के आयोजक रितेश शर्मा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में  चतुर्वेदी को ए आई जी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी।  शर्मा ने नगर पालिका में बुनियादी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उच्च शिक्षा पर बल दिया।

उन्होने उच्च शिक्षण संस्थान खोलने का सभी से आह्वान किया और आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में पुलिस अधीक्षक संतोष आचार्य और सशस्त्र पुलिस बल के उपाधीक्षक तुला बहादुर चौधरी, विजय कानोड़िया, कुनाल प्रताप शाह, अकील मियां, मिर्ज़ा राशिद बेग, ब्रह्मानंद उपाध्याय, मुक्तेश्वर मिश्रा, बिनय गिरि और सीपीएन-माओवादी केंद्र के नेता जावेद आलम खान,माबूद खान आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More