दर्दनाकः एक बार फिर आग का गोला बनी बस, 20 से ज्यादा मरे 20 घायल

Untitled 3 copy 38
  • जैसलमेर के बाद आंध्रप्रदेश के कुरनूल में हुआ बड़ा हादसा
  • कुछ दिनों पहले राजस्थान में लग गई थी बस में आग

नया लुक डेस्क

हैदराबाद। अभी कुछ दिनों पहले राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में इतनी भयानक आग लग गई कि 24 से ज्यादा लोगों का मौत हो गई थी। अभी इस हादसे को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर हादसे की पुनरावृत्ति हो गई। हादसा इतना तेज था कि 20 लोग मौका-ए-वारदात पर जलकर खाक हो गए। खबरों के मुताबिक इस घटना में 20 के आसपास लोग घायल हैं।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक से टक्कर के बाद एक वोल्वो बस में आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस बस में दो ड्राइवरों सहित 40 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 यात्रियों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तीन अन्य का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ये बस हादसा चिन्थे पार्क, बेंगलुरु हैदराबाद एनएच चार के पास हुआ है। हादसे की जानकारी देते हुए कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने एनडीटीवी को बात, करीब तीन बजे, कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और जो बस के नीचे फंस गया। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

उन्होंने आगे कहा कि यह एक AC बस थी, यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। जो भी शीशे तोड़ पाए, वे सुरक्षित हैं।” यात्रियों की सूची के अनुसार, बस में दो ड्राइवरों सहित 40 लोग सवार थे। 15 लोगों को बचा लिया गया है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया। नायडू ने एक्स पर लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई विनाशकारी बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक बयान में, रेड्डी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इससे उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Security of the Red Fort
National

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

Security of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। इस बार सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Air India flight
accidents National

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

300 फीट नीचे गिरा विमान Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को […]

Spread the love
Read More