लखीमपुर खीरी में स्लीपर बस में लगी आग

Untitled 1 copy 53
  • यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

 लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। गए। इस घटना डेढ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई। इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली जा रही थी और मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और नाश्ता आदि के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और चंद पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। दहशत में कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से जैसे तैसे बाहर निकले तो कई ने कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों का सारा सामान और बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसे

इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों की वजह पता न हीं चल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक मकल विभाग की टीम पहुंचती, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।( हिन्दुस्थान समाचार )

Untitled 19 copy
homeslider Uttar Pradesh

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने बदला भारतीय राजनीति का वैचारिक नक्शा यशोदा श्रीवास्तव पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा वैचारिक बदलाव दर्ज कर दिया है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बाद अब केरल से भी वामपंथी राजनीति की विदाई ने यह संकेत दे दिया है कि भारत में कम्युनिस्ट […]

Read More
Untitled 15 copy
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

सपा से आए इन नेताओं को मिलेगा मौका, मनोज पांडेय का नाम सबसे ऊपर दलित समुदाय से कृष्णा पासवान को मिल सका है यूपी काबीना में मौका जाट समुदाय के भूपेंद्र चौधरी को दोबारा मिल सकता है मंत्रिमंडल में जगह लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लम्बे समय से चल रही अटकलों […]

Read More
Etawah Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सीतापुर के बाद इटावा सेंट्रल जेल में बंदी की संदिग्ध मौत

मृतक बंदी की बेटी ने लगाए कई गंभीर आरोप घटनाओं पर कार्यवाही नहीं होने से बेलगाम हुए अधिकारी लखनऊ/इटावा। प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीतापुर जेल हुई आत्महत्या के मामले में अभी कार्रवाई भी नहीं हो पाई थी। कि सेंट्रल जेल इटावा में बंद मध्य प्रदेश […]

Read More