मुझसे दुश्मनी लेकर एक और आंदोलन का बीजारोपण कर रही है सरकार : ओली

Untitled 10 copy 22

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (CPN-UML) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आरोप लगाया है कि वर्तमान गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल उनसे गहरी दुश्मनी रख रहे हैं। बुधवार को ओली ने बालकोट स्थित अपने निजी निवास, जिसे हाल ही में जेन-जी प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट से ध्वस्त कर दिया था, का निरीक्षण किया। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने आंदोलन के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलग्न लोगों पर कार्रवाई न करके भविष्य में एक और आंदोलन का बीजारोपण कर दिया है।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

ओली ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय दुश्मनी निभा रही है, और उसका ध्यान भ्रष्टाचार नियंत्रण और सुशासन पर नहीं है। उन्होंने कहा  कि आंदोलन के दौरान लूटपाट करने वाले यहीं आसपास के लोग थे, विदेश के नहीं। लेकिन सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। जो कुछ लोग पकड़े गए थे, उन्हें भी छोड़ा जा रहा है। सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार रोकने पर नहीं है। गृह मंत्री के बयानों से स्पष्ट है कि वे पीड़ितों के प्रति नहीं, बल्कि मुझसे दुश्मनी रखते हैं। ओली ने आशंका जताई कि सरकार जेन-जी आंदोलनकारियों के दबाव में आकर स्वयं उनके सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा संदिग्ध है और वह विपक्ष को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध की राह पर चल रही है।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New York
International

ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत ने एक बार फिर विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। न्यूयॉर्क में समान सोच वाले ‘ग्लोबल साउथ’ देशों और उनके सहयोगियों की एक उच्च-स्तरीय मंत्री-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. […]

Spread the love
Read More