दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर IRCTC कर्मचारियों के बीच झड़प के बाद जमकर मारपीट

Untitled 21 copy 5

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के कर्मचारियों के बीच हुआ आपसी विवाद अचानक हिंसक झड़प मारपीट में बदल गया। झड़प के दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर डस्टबिन फेंके और लात-घूंसे बरसाए, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ कर्मचारी एक-दूसरे पर हमला करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

चर्च बिहार में तेजस्वी की पत्नी को बनाना चाहता है अगला CM

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झड़प और मारपीट का कारण आपसी मतभेद बताया जा रहा है, हालांकि सच्चाई क्या है उसकी जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के आदेश जारी किए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More