रमा एकादशी व्रत आज है, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजन विधि और ये कथा

Untitled 1 copy 45

राजेन्द्र गुप्ता

इस साल रमा एकादशी का व्रत शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक ये व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का खास महत्व होता है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन पूरे नियम और श्रद्धा से व्रत करता है, उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख-दर्द मिट जाते हैं।

ये भी पढ़े

BIG BREAKING : मोदी के गुजरात मॉडल को लगा जोर का धक्का, पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

रमा एकादशी की तिथि और मुहूर्त

  • एकादशी तिथि की शुरुआत: 16 अक्टूबर सुबह 10:35 बजे
  • समाप्ति: 17 अक्टूबर सुबह 11:12 बजे
  • व्रत की तिथि: 17 अक्टूबर (उदयातिथि के अनुसार)
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 11:26 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक
  • पारण की तिथि और समय: 18 अक्टूबर सुबह 6:24 से 8:41 बजे तक

रमा एकादशी का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्त होती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन के सभी पापों का नाश होता है। रमा एकादशी के दिन अनाज, प्याज, लहसुन और सरसों के तेज का सेवन वर्जित होता है। दिन भर व्रत रखकर महिलाएं शाम को भगवान विष्णु की पूजा करती हैं और रमा एकादशी की कथा सुनती है। अगले दिन शुभ मुहूर्त में जल अर्पित कर व्रत खोला जाता है।

ये भी पढ़े

इन राशियों को मिलेगी आर्थिक लाभ

रमा एकादशी पूजन विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और पीले या सफेद वस्त्र पहनें, क्योंकि ये रंग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय हैं। पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करें। फिर दीप जलाकर भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें चंदन, फूल, तुलसीदल, मेवा और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें और रमा एकादशी कथा सुनें या पढ़ें। पूजा के बाद आरती करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या “ॐ लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें। अगले दिन विधि अनुसार ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान देकर व्रत का पारण करें।

रमा एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार महाराज युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से पूछा कि कार्तिक महीने की एकादशी का क्या महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण मुस्कुराए और बोले, “राजन, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में जो एकादशी पड़ती है, उसे रमा एकादशी कहा जाता है। इस व्रत से मनुष्य के सारे पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसकी एक बहुत सुंदर कथा है, सुनो- बहुत समय पहले राजा मुचुकुंद का राज्य था, जो भगवान विष्णु के बड़े भक्त और सत्यप्रिय शासक थे। उनके राज्य में हर कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को लोग निर्जला व्रत रखते थे। राजा का नियम था कि इस दिन कोई भी खाना-पीना नहीं करेगा और सभी लोग व्रत का पालन करेंगे। राजा की बेटी चंद्रभागा की शादी दूसरे राज्य के राजकुमार शोभन से हुई थी। शोभन का शरीर बहुत कमजोर था, लेकिन उसने राजा मुचुकुंद के नियम और भगवान पर विश्वास करते हुए व्रत रखने का निर्णय लिया। दिन भर भूख-प्यास सहने के बाद, द्वादशी तिथि की सुबह पारण से पहले ही शोभन की मृत्यु हो गई। चंद्रभागा बेहद दुखी हुई, लेकिन उसे भगवान पर भरोसा था। भगवान विष्णु ने शोभन की भक्ति देखकर उसे अगले जन्म में मंदराचल पर्वत का राजा बनाया। समय बीतने पर राजा मुचुकुंद मंदराचल आए और अपने दामाद को राजा बन देखा। उन्होंने ये बात चंद्रभागा को बताई। चंद्रभागा यह सुनकर बहुत खुश हुई और फिर उसने भी रमा एकादशी का व्रत किया और उसे भी पुण्य और फल प्राप्त हुआ। अंत में वह अपने पति के साथ फिर से सुखपूर्वक रहने लगी।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Tuesday's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Tuesday’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ जातकों को व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल। […]

Spread the love
Read More
The Sixteen Adornments
homeslider Religion

हिंदू महिलाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ‘सोलह शृंगार’

The Sixteen Adornments सोलह शृंगार का हिंदू सभ्यता में एक अलग महत्व ही होता है। सोलह शृंगार करना एक प्राचीन परंपरा है। पुराणों के अनुसार, सोलह शृंगार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए किया जाता है। सोलह शृंगार का जिक्र ऋग्वेद में भी किया गया है और इसमें ये कहा गया है कि […]

Spread the love
Read More
Marriage
Chhattisgarh homeslider

बैरंग लौटी बारात, शराबी दुल्हे को दुल्हन से दुत्कारा

Marriage दुल्हन ने दिखाई दिलेरी, शराब जीवन भर के अभिशाप को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी शादी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। कोसमंदा गांव की एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर […]

Spread the love
Read More