बढ़ रहा आक्रोशः बिजली विभाग निजीकरण के कगार पर, बड़े आंदोलन की राह पर विभाग

  • पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगमों में बड़े शहरों के निजीकरण की रूपरेखा तैयार
  • बिजली कर्मियों में निजीकरण को लेकर बढ़ा गुस्सा
  • विद्युत अभियंताओं ने दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर हेतु सभी जनपदों में की सभा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सरकार की मंशा साफ हो गई है। अब मध्यांचल समेत पश्चिमांचल के निजीकरण की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस आहट से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहद आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूत्रों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मी ब़ड़े आंदोलन की राह पर है। सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वो बिजली व्यवस्था को कभी भी मटियामेट कर सकते हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने आज यहां बताया कि पॉवर कारपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के साथ ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत सभी बड़े शहरों के निजीकरण की रूपरेखा तैयार कर रहा है। आज इसी योजना के तहत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत गाजियाबाद के दो शहरी क्षेत्र, मुरादाबाद क्षेत्र और सहारनपुर क्षेत्र की प्रशासनिक संरचना के बदलाव के आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़े

गुजरात कैडर का फर्जी IAS अधिकारी चढ़ा CBCID के हत्थे

दीपावली के पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने हेतु आज उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने सभी जनपदों में अभियंताओं की आम सभा की। आम सभा में अभियंताओं ने दीपावली पर रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने  हेतु योजना बनाई और सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्र में दीपावली के पूरे पर्व के दौरान और छठ पूजा तक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुट जाएं। संघर्ष समिति ने कहा कि अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि जहां एक ओर विद्युत अभियंता दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में लगे हैं वहीं दूसरी ओर पावर कॉरपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के साथ पश्चिमांचल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले बड़े शहरों के निजीकरण की तैयारी में है और उनका प्रशासनिक ढांचा मनमाने ढंग से बदलने का आदेश जारी कर रहा है।

संघर्ष समिति ने बताया कि इस संबंध में आज पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने गाजियाबाद के दो क्षेत्र, सहारनपुर क्षेत्र और मुरादाबाद क्षेत्र का प्रशासनिक ढांचा ईज ऑफ लिविंग के नाम पर निजीकरण की दृष्टि से मनमाने ढंग से बदलने का आदेश जारी कर दिया है। संघर्ष समिति ने बताया कि नोएडा क्षेत्र का प्रशासनिक ढांचा बदलने का आदेश लगभग तैयार है और इसे भी दीपावाली के पूर्व जारी कर दिया जाएगा। संघर्ष समिति ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दीपावली के ठीक पहले दीपावली के पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के बजाय पावर कारपोरेशन का प्रबंधन निजीकरण की योजना बनाने में व्यस्त है। संघर्ष समिति ने कहा कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत बरेली का प्रशासनिक ढांचा बदलने का आदेश पहले ही हो चुका है। लेसा का प्रशासनिक ढांचा बदलने का फैसला एक नवंबर से लागू किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

चाची ने भतीजे संग किया सेक्स… हो जाएंगे दंग

संघर्ष समिति ने कहा कि वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग और ईज ऑफ लिविंग के नाम पर विद्युत वितरण का प्रशासनिक ढांचा मनमाने ढंग से बदलना, केवल निजीकरण के लिए किया जा रहा है। ध्यान रहे प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष और मेरठ के भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने प्राक्कलन समिति की बैठक में वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग का जोरदार विरोध किया था। प्राक्कलन समिति की बैठक में अमित अग्रवाल ने कहा था कि वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के बाद मेरठ शहर की बिजली व्यवस्था और खराब हो गई है। संघर्ष समिति ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन का ध्यान बिजली व्यवस्था में सुधार के बजाय निजीकरण पर है जिससे उपभोक्ताओं और पॉवर सेक्टर का बहुत नुकसान हो रहा है। वर्षों से चली आ रही व्यवस्था में अभियंताओं से विचार विमर्श किए बिना किए जा रहे बदलाव के दुष्परिणाम मेरठ ,अलीगढ़ और बरेली में दिखाई दे रहे हैं उसके बावजूद प्रबंधन मनमानेपन पर उतारू है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन की 323 वें दिन आज बिजली कर्मियों ने प्रदेश भर में सभी जनपदों में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More