अब देश की नम्बर-एक यूनिवर्सिटी में हुआ गैंगरेप, कहां सुरक्षित पढ़ेगी हमारी बच्चियां

Untitled 9 copy 13
  • BHU के बाद अब DU में भी गैंगरेप, सुनकर दहल जाएगा कलेजा
  • बी टेक फर्स्ट ईयर की 18 वर्षीय की छात्रा थी पीड़िता
  • नाराज छात्रों का प्रदर्शन यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप
  • पुलिस ने गैंगरेप की कोशिश की मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु
  • कपड़े फाड़े , केयर टेकर बोली, कपड़े फटे नहीं हैं, ब्लेड से काटे गए, 

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में बी टेक फर्स्ट ईयर की 18 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले कैम्पस में ही चार बाहरी लोगों ने छात्रा को पकड़ और उसे घसीटते हुए सुनसान जगह ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ अश्लील और घिनौनी हरकत करना शुरु कर दिया। इस शिकायत पर केयर टेकर ने कोई एक्शन लेने के बजाय पीड़ित पर सवाल उठा दिए।

इस बीच केयरटेकर का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रही हैं कि कपड़े फटे नहीं हैं बल्कि ब्लेड से काटे गए हैं। गैंगरेप की घटना से नाराज यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चिट्ठी लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच और केयर-टेकर समेत अन्य स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग रखी। स्टूडेंट्स का आरोप है कि ये कोई पहली घटना नहीं है। प्रशासन ने पहले भी ऐसे मामलों में लापरवाही बरती है। छात्रों के दबाव के बाद पुलिस ने गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े

World Food Day पर विशेष

यह घटना कुछ दिनों पहले की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है, ‘ मैं सीढ़ी पर बैठी थी, तभी चार युवक मेरे पास आए और मुझे खींचकर कॉन्वोकेशन सेंटर के पास खाली रूम में ले जाने लगे। उनमें से एक मेरी टी-शर्ट ऊपर कर ब्रेस्ट पर मारने और दबाने लगा। उन्होंने मेरी जैकेट उतारी और पैंट पकड़ कर खींचा। इसी धक्का-मुक्की में मैं गिर पड़ी और…’ वे लोग घिनौनी हरकत करने लगे। जब पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल केयर-टेकर से इस घटना की शिकायत की तो किसी मदद के बजाय वे छात्रा को ही दोषी ठहराने लगीं। केयर टेकर ने छात्रा से कहा कि ‘ लड़कियों के कई बॉयफ्रेंड होते हैं, जाओ नहा कर कपड़े बदल लो।

ये भी पढ़े

अपने सेक्सी और बोल्ड लुक से इस अदाकारा ने सबको किया घायल, आप भी देखते रह जाएंगे अंदाज

जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो छात्र उग्र हो गए और उन्होंने परिसर में प्रदर्शन भी किया। छात्र जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने और लापरवाह केयर-टेकर को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। काफी हंगामा होने और छात्रों के दबाव के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जांच जारी है। पीड़िता का बयान काउंसलिंग और मेडिकल जांच के बाद दर्ज किया गया है। छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने भी अपना बयान दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Astrology homeslider

नत्थे खान ने खोजा बस्तर में दो शिवालय

54 साल पहले खोजा था गुमलवाड़ा और खम्हारगांव में दो शिवलिंग हर महाशिवरात्रि इस घर से ही पहुँचती है श्रृंगार सामग्री और प्रसाद हेमंत कश्यप/जगदलपुर Natthe Khan Shivalaya Khoj : 54 साल पहले बिलोरी के एक शिक्षक नत्थे खान ने गुमलवाड़ा की पहाड़ी की गुफा में और खम्हारगांव में करीब 15 नीचे मिट्टी में दबे […]

Spread the love
Read More
Delhi

कंगना के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर भड़के बाबा रामदेव, बोले- ‘तो उनके गुनाह क्या माफ कर दूं?’

New Delhi : बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कंगना के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए ‘गटर’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को गलत बताते हुए कंगना के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी

New Delhi: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए आर्थिक मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.1 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह चालू वित्त वर्ष में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। […]

Spread the love
Read More