कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया जोर का झटका

President Donald Trump

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सैन फ्रांसिस्को की संघीय जज सुसान इल्स्टन ने बड़े जोर का झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा सरकारी शटडाउन के दौरान हजारों संघीय कर्मचारियों की छंटनी पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह आदेश उस मुकदमे के जवाब में आया है, जिसमें लेबर यूनियनों ने दावा किया था कि ये छंटनियां अवैध और कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लंघन करती हैं। अदालत का यह फैसला ऐसे समय आया है जब व्हाइट हाउस ने शटडाउन के बीच कम से कम 10,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने की योजना की घोषणा की थी।

सुनवाई के दौरान जज इल्स्टन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्हाइट हाउस का ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) और ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट (OPM) शटडाउन का फायदा उठाकर कानूनों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार मान रही है कि शटडाउन में कोई नियम लागू नहीं होता।

ये भी पढ़े

World Food Day पर विशेष

व्हाइट हाउस के OMB प्रमुख रस वॉट ने एक इंटरव्यू में कहा, हम संभवतः 10,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। हम नौकरशाही को बंद करने में बहुत आक्रामक होना चाहते हैं। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर डेमोक्रेट्स ने नवंबर के अंत तक सरकार को फंड करने वाले प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया, तो वे बड़े पैमाने पर छंटनी करेंगे, खासकर उन कर्मचारियों को निशाना बनाकर जिन्हें डेमोक्रेट्स समर्थक माना जाता है। अमेरिका में शटडाउन के चलते पहले ही लाखों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं या घरों में बैठे हैं। अब संभावित छंटनियों की घोषणा ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। राजनीतिक स्तर पर ट्रंप प्रशासन और डेमोक्रेट्स के बीच टकराव ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। (BNE)

Spread the love

Gaya to Gyeongju Exhibition
International Tourism

‘गया से ग्योंगजू’ प्रदर्शनी में दिखी भारत-कोरिया की ऐतिहासिक दोस्ती

Gaya to Gyeongju Exhibition:  दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित चार दिवसीय प्रतिष्ठित ‘बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज्म एक्सपो 2026’ में भारत ने अपनी गहरी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक छाप छोड़ी है। ‘बेक्सको’ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस वैश्विक सांस्कृतिक समागम में दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावास ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एक्सपो की मुख्य थीम […]

Spread the love
Read More
Islamic NATO
International

दो दिन भी नहीं चला ‘इस्लामिक नाटो’ का गुब्बारा

सऊदी पर हमला, बचाने नहीं आए पाकिस्तान और तुर्की Islamic NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हाल ही में घोषित मक्का संयुक्त रक्षा समझौता अपने पहले ही बड़े इम्तिहान में फेल होता नजर आ रहा है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जाजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से […]

Spread the love
Read More
Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More