IT कंपनियों के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार

share market

मुंबई। IT और FMCG कंपनियों के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के पहले ही दिन 173.77 अंक (0.21 प्रतिशत) उतरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो कारोबारी दिवसों पर हरे निशान में बंद होने वाला सूचकांक आज 450 अंक से ज्यादा की गिरावट में खुला था, लेकिन बाद में कुछ हद तक उबरने में कामयाब रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट में 25,227.35 अंक पर बंद हुआ। एनएसई में जिन 3,202 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, उनमें से 1,118 के शेयर हरे निशान में, 1,974 के लाल निशान में बंद हुए जबकि 109 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

IT, FMCG, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु और तेल एवं गैस समूहों में बिकवाली का जोर ज्यादा रहा। वहीं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेक्टरों के शेयरों में लिवाली अधिक हुई। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत मझौली कंपनियों के सूचकांक मिडकैप-50 में 0.23 प्रतिशत की तेजी रही। निफ्टी समॉलकैप-100 सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 2.67 फीसदी की गिरावट रही। हिदुस्तान यूनीलिवर का शेयर 1.46 प्रतिशत और इंफोसिस का 1.40 प्रतिशत टूट गया। पावर ग्रिड, BEL, ITC, अल्ट्राटेक सीमेंट TCS  और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

ये भी पढ़े

दो सौतन एक पति के साथ कैसे रहती हैं खुश जानें इसका राज…

मुनाफे में रहने वालों में अडानी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक 2.04 प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस का शेयर 1.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 0.93 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का 0.79 प्रतिशत की तेजी में रहा। भारती एयरटेल और एनटीपीसी में भी तेजी रही। अन्य एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट हावी रही। जापान का निक्केई 1.01 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.54 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत की बढ़त में थे। (वार्ता)

Coal Gasification Scheme
Business

कोयले से बनेगी यूरिया-मेथनॉल, NTPC ने दिए दो प्रस्ताव

Coal Gasification Scheme: देश में कोयले के इस्तेमाल को लेकर अब नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। कोयले से बिजली बनाने के पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए अब इससे यूरिया, मेथनॉल और अन्य औद्योगिक उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को […]

Read More
Mother Dairy milk prices
Business

महंगाई का झटका! मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

Mother Dairy milk prices: आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने जा रहा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने दूध की अलग-अलग किस्मों के दाम दो रुपये से लेकर चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें गुरुवार से लागू […]

Read More
Business

दिवाली की मिठास पर महंगाई का असर, चीनी से लेकर दाल तक के बढ़े दाम

Inflation during Diwali: त्योहारों के मौसम में आम आदमी को महंगाई ने बड़ा झटका दिया है। दिवाली से पहले रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। चीनी से लेकर प्याज, सरसों का तेल और दालों तक की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चीनी का खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलोग्राम के […]

Read More