कौशांबी:  चढ़ा इश्क का बुखार, विवाहिता को बेरहमी से मार डाला

murder
  • कत्ल करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
  • सैनी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम घर में धावा बोलकर घुसकर विवाहिता की बेरहमी से हत्या करने के मामले पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के बाद कातिल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सैनी थाना क्षेत्र स्थित कानून पूरा में बुधवार की देर शाम घर में धावा बोलकर घर में मौजूद 24 वर्षीय अंजली की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

घटना की खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने चार पुलिस टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से बलवीर सिंह पटेल का घटना में शामिल होना पाया गया जिसकी तलाश शुरू की गई । बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा से सूचना मिली कि आरोपी निहालपुर गांव के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर एसओजी टीम के साथ सैनी पुलिस मौके पर पहुंचकर बलवीर सिंह पटेल की घेराबंदी। पुलिस के ललकारने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में गोली बलवीर सिंह के पैर में लग गई और वह गिर गया।

ये भी पढ़े

करवा चौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

पूछताछ में बलवीर बताया कि अंजलि का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। विवाह के बाद भी अंजलि उससे फोन में बात करते थी और अपने साथ ले चलने का दबाव बनाती थी। इसी से तंग आकर उसने चाकू से अंजली का गला काटकर हत्या कर दिया।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More