भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, बुमराह को मिल सकता है आराम

Untitled 9 copy 6

नई दिल्ली। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं वेस्टइंडीज इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी। मेजबान भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गये पहले टेस्ट में तीन दिन से भी कम समय में मेहमान टीम को एक ऐसे प्रदर्शन से धूल चटाई जो पहले से तय लग रहा था। इस मैच में तीन शतकों और एक अनुशासित गेंदबाजी ने सभी को यह याद दिला दिया कि भारत अपनी धरती पर लगभग अपराजेय क्यों है। केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा, सभी शतक बनाने वालों के क्लब में शामिल हो गए। ये सभी लय में दिखे और वेस्ट इंडीज पर उनका दबदबा एक जैसा था।वहीं गेंदबाजी क्रम की बात की जाये तो मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को कौशल और सटीकता से ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

हालांकि, इस बार भारत के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बुमराह को आराम दिया जा सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा युवा ऊर्जा और उछाल लेकर आएंगे और नई गेंद से सिराज का साथ देंगे। उनके पीछे जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भरोसेमंद स्पिन तिकड़ी है। यह ऐसा संयोजन जिसने मेहमान टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम है। वहीं वेस्टइंडीज की बात की जाये तो उनका हालिया रिकॉर्ड उन्हें बहुत कम सुकून देता है। उन्होंने 2002 के बाद से भारत में कोई टेस्ट नहीं जीता है और हाल के मुकाबलों में भारत को चार दिन से ज्यादा समय तक नहीं खींच पाए हैं। कप्तान रोस्टन चेज को केवल दृढ़ संकल्प से ज्यादा प्रेरित करने की जरूरत होगी।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

तेजनारायण चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल की सलामी जोड़ी को भारतीय गेंदबाजी के शुरुआती तूफान से निपटने का तरीका खोजना होगा, जबकि शाई होप और एलिक अथानाज को मध्य क्रम में जिम्मेदारी उठानी होगी। वेस्टइंडीज यह मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने के लिए संकल्प के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। यहां की पिच की बात की जाये तो यह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप, शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रह सकती है लेकिन धीरे-धीरे स्पिनरों के लिए मददगार होगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का यहां ऐतिहासिक रूप से बेहतर प्रदर्शन रहा है, पिछले दस टेस्ट मैचों में से छह में जीत हासिल की है, और एक बार फिर टॉस अहम हो सकता है।

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

भारत की संभावित एकादश : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टि। (वार्ता)

IPL 2026
Sports

पूरन और क्रुणाल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, अफवाहों पर लगा विराम

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का गला पकड़ते और उन्हें हल्का धक्का देते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही क्रिकेट […]

Read More
Bangladesh vs Pakistan Test
Sports

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

Bangladesh vs Pakistan Test : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की रणनीति को पूरी तरह से विफल कर दिया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

Read More
DC vs KKR
Sports

DC vs KKR :IPL में आज हाईवोल्टेज मुकाबला, हारने वाली टीम लगभग होगी बाहर

DC vs KKR  :  IPL 2026 में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस सात बजे होगा। टूर्नामेंट अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की […]

Read More