करवा चौथ के रंग में रंगीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के नाम की लगाई मेहंदी

Untitled 3 copy 21

नई दिल्ली। दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हों, लेकिन भारतीय परंपराओं और त्योहारों से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। आने वाले 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मौके पर प्रियंका ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने पति निक के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी की कई झलकियां दिखाई हैं। तस्वीरों में उनके हाथों पर सजी डिजाइनर मेहंदी बेहद खूबसूरत लग रही है, जबकि हथेली पर लिखा ‘निकोलस’ नाम सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें, बहुत कम लोग जानते हैं कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के हाथों में लगी छोटी-सी मेहंदी की झलक भी शेयर की, जिसमें बैकग्राउंड में क्लासिक गाना ‘मेहंदी है रचने वाली’ सुनाई दे रहा है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। अब उनकी शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। कपल की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। काम के मोर्चे पर, प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ SSMB 29’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More
homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More